स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Updated on 13-10-2025 12:14 PM

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा जिला अस्पताल में टीबी के मरीजों की स्क्रीनिंग एवं उपचार किया गया। 26 मरीजों को पोषण आहार का वितरण किया गया एवं 26 नागरिकों को निक्षय मित्र बनाया गया। शासकीय आईटीआई प्रशिक्षण केन्द्र में टीबी एवं एचआईव्ही के संबंध में जागरूकता के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रयास आवासीय विद्यालय में बच्चों का सिकल सेल एनिमिया तथा टीबी जांच की गई। राष्ट्रीय हेपेटाईटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नवजात शिशु, स्वास्थ्य कर्मीे, उच्च जोखिम वाले वर्ग का टीकाकरण, जांच एवं शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नीरज पब्लिक स्कूल के कुल 53 वाहन चालकों एवं परिचालकों का हेपेटाईटिस बी एवं सी जांच तथा टीकाकरण किया गया। 

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सेवाओं तक पहुंच-आपदाओं और आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य है कि थीम पर जिला चिकित्सालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच,आत्म देखभाल एवं संवाद की महत्ता के संबंध में जानकारी दी गई। आवश्यकता पडऩे पर मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से नि:शुल्क परामर्श प्राप्त करने टेलीमानस सेवा के बारे में बताया गया। इस अवसर पर भाषण, पोस्टर, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों एवं संप्रेक्षण गृह के बच्चे शामिल हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.