'हमारी मूल आस्था तौहीद के खिलाफ है वंदे मातरम', सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद बोले मौलाना महमूद मदनी

Updated on 27-03-2026 12:06 PM
सहारनपुर: सुप्रीम कोर्ट ने वंदे मातरम के गायन को लेकर दायर एक याचिका खारिज कर दी है। शीर्ष अदालत का कहना है कि गृह मंत्रालय के सर्कुलर में वंदे मातरम गाना अनिवार्य नहीं बनाया गया है। गीत न गाने पर किसी भी तरह की दंडात्‍मक कार्रवाई का कोई प्रावधान नहीं है। इस बीच, जमीयत उलमा-ए- हिंद के अध्‍यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने सुप्रीम कोर्ट के रुख पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।पूर्व राज्‍यसभा सदस्‍य मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि जमीयत का स्‍पष्‍ट मत है कि वंदे मातरम हमारी मूल आस्‍था तौहीद के खिलाफ है। इसलिए किसी भी निर्देश के माध्‍यम से इसे गाने के लिए बाध्‍य नहीं किया जा सकता। किसी भी नागरिक को उसके धर्म, आस्‍था और अंतरात्‍मा क खिलाफ काम करने के लिए मजबूर करना संविधान के खिलाफ है।

'संविधान में धार्मिक स्‍वंतत्रता का पूरा अधिकार'

मदनी की तरफ जारी बयान में कहा गया है कि भारत का संविधान हर नागरिक को धार्मिक स्‍वतंत्रता का पूरा अधिकार देता है। इसे किसी भी प्रशासनिक आदेश, सरकारी दबाव या सामाजिक दबाव के माध्‍यम से छीना नहीं जा सकता है।


अदालती लड़ाई की दी चेतावनी

मौलाना महमूद मदनी ने चेतावनी दी कि देश के किसी भी हिस्‍से में अगर किसी छात्र या संस्‍था को वंदे मातरम गाने के लिए बाध्‍य किया गया या उसके धार्मिक और संवैधानिक अधिकारों का उल्‍लंघन किया गया तो जमीयत कोर्ट जाएगी और अदालती लड़ाई लड़ेगी।


'अल्‍लाह के अलावा किसी और की इबादत नहीं कर सकते'

गौरतलब है कि मौलाना मदनी पहले भी कई मौकों पर वंदे मातरम को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते रहे हैं। उन्‍होंने कहा था कि वंदे मातरम पर जमीयत उलमा-ए-हिंद ने 2011 और इससे पहले भी काफी बहस की थी। उन्‍होंने कहा था कि मुसलमान अल्‍लाह के अलावा इबादत में किसी अन्‍य को शामिल नहीं कर सकता। वंदे मातरम का मतलब ही है- मां मैं तेरी पूजा करता हूं। यह मुसलमानों के धार्मिक विश्‍वास के खिलाफ है। किसी को इस्‍लाम की आस्‍था के खिलाफ कोई नारा या गीत गाने को मजबूर नहीं कर सकते।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.