'वाड्रा दोबारा शादी कर लो', भाजपा नेता की भड़काऊ पोस्ट:प्रियंका के पति की बिहार में दोबारा चुनाव की मांग पर पूर्व सांसद का कमेंट; कांग्रेस नाराज

Updated on 18-11-2025 01:57 PM

बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने मांग की है कि बिहार में दोबारा चुनाव कराए जाएं बिहार के नतीजों से लोग खुश नहीं हैं। फेसबुक पर किए गए इस पोस्ट पर भोपाल से बीजेपी के पूर्व सांसद आलोक संजर के कमेंट से विवाद हो गया है।

पूर्व सांसद आलोक संजर ने कमेंट में लिखा- तुम भी दोबारा विवाह करो, तुम्हारे से दोनों परिवार वाले नाखुश हैं। फिर दोबारा चुनाव करवा देंगे, दुखी लोगों...।

संजर के इस बयान को कांग्रेस ने सुर्खियां बंटोरने की कला कहा है।


बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने सोमवार को ओंकारेश्वर में बिहार चुनाव और पीएम नरेंद्र मोदी की भविष्यवाणी पर कहा कि बिहार के चुनावी रिजल्ट से लोग खुश नहीं हैं। लोगों को 10 हजार रुपए देकर खरीदा गया है।

ऐसी चीजें रोकी जानी चाहिए थी, इसे बंद कराना चाहिए था। देश और बिहार की जनता इस रिजल्ट से खुश नहीं है। वाड्रा ने कहा अगर कभी भी इलेक्शन दोबारा हों, बैलेट पेपर से चुनाव होंगे तो मुझे लगता है कि रिजल्ट बदलेगा। एकतरफा महागठबंधन की सरकार बनेगी। मेरा अनुभव है हम उनकी मांगें बुलंद करें।

महागठबंधन एकजुट, कोई फूट नहीं होगी प्रधानमंत्री की भविष्यवाणी पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, कोई फूट नहीं होगी। सब लोग एकजुट हैं, महागठबंधन भी पूरी तरह एकजुट है। ये लोग हार से भी सीख लेते हैं। जो गलत हो रहा है, उसके लिए लड़ रहे हैं। राहुल को देख ही रहे हैं कि, वे लोगों के बीच जा रहे हैं।

अब जानिए आलोक संजर कौन हैं आलोक संजर भोपाल से 2014 में सांसद बने थे। वे एमपी बीजेपी के प्रदेश कार्यालय मंत्री भी रह चुके हैं। बीजेपी संगठन के पुराने नेता माने जाते हैं। फेसबुक पर उनके 43 हजार फॉलोअर हैं।

ऊल-जलूल बयान देने बीजेपी नेताओं की फितरत संजर के कमेंट पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी संजय कामले ने कहा- ऐसे शब्दों की अपेक्षा किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं से की जा सकती है तो निश्चित रूप से सबसे ऊपर बीजेपी नेताओं का नाम आता है। ऊल-जलूल बयान देना कुछ लोगों की फितरत है, ये महाशय भी उनमें शामिल हैं।

कमले ने कहा- नकारात्मक बोलकर सुर्खियां बटोरना भी राजनीति की एक कला है, जिसमें ये लोग माहिर हैं। निश्चित रूप से नैतिकता की उम्मीद भाजपा के नेताओं से तो नहीं की जा सकती।

पूर्व मंत्री सज्जन बोले- संजर का कोई वजूद नहीं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि आलोक संजर जैसे लोग अब नेपथ्य में जा चुके हैं, उनका कोई वजूद नहीं बचा है। अगर वह दूसरी बार सांसद बन जाते, तब बात और होती। वे एक्सीडेंटल सांसद थे।

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को लगता है कि देश में कुछ गलत हो रहा है तो वह अपनी अभिव्यक्ति रखता है, लेकिन इसके जवाब में उसके परिवार पर व्यक्तिगत आक्षेप करना ठीक नहीं है। मुझे सच में लगता है कि नरेंद्र मोदी की टीम ने मशीनों का इतना बड़ा तंत्र फैला रखा है कि ऐसे नतीजे आना संभव ही नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.