बर्फबारी को तरसा उत्तराखंड:हिल स्टेशनों पर पारा 5 डिग्री तक रिकॉर्ड, संकट में ग्लेशियर

Updated on 13-12-2022 05:25 PM

दिसंबर के पहले पखवाड़े तक बर्फ से लकदक रहने वाली उत्तराखंड की हिमालय की चोटियां सूनी पड़ी हैं। भूमध्य सागर से उठने वाले पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर में बर्फबारी कर मध्य एशिया की ओर बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड के 2500 मीटर की ऊंचाई पर बसे हिल स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा तक रिकॉर्ड किया जा रहा है। नैनीताल, मसूरी, रानीखेत, चकराता और मुक्तेश्वर में न्यूनतम पारा भी 4 से 5 डिग्री तक अधिक है। इन स्थानों पर दिसंबर के मध्य तक न्यूनतम पारा 0 से 4 डिग्री होना चाहिए जो अभी 7 से 9 डिग्री बना हुआ है।

चार हजार मीटर की ऊंचाई वाली पहाड़ियों जैसे हर की दून, गौमुख, सुरकंडा और औली पर भी अब तक बर्फबारी नहीं हुई है। पश्चिमी विक्षोभ में कमी और इनके मार्ग भटक जाने के कारण उत्तराखंड के ग्लेशियरों के स्नो रिचार्ज पर संकट पैदा हो रहा है। समय रहते स्नो रिचार्ज नहीं होने से इन ग्लेशियरों के पिघलने की आशंका भी बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश के भी बहुत ऊंचाई वाले इलाकों जैसे चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर के कुछ क्षेत्रों में ही बर्फबारी दर्ज की गई है।

अगले 48 घंटे में उत्तर-मध्य भारत में पारा गिर सकता है। भूमध्यसागर में कुछ शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ बन रहे हैं। इनके सक्रिय होने के बाद हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना है।

उत्तराखंड : 4000 मीटर ऊंचे गांव में बर्फ नदारद

इसलिए तरस रहा उत्तराखंड; विक्षोभ ऊपर से गुजर रहे

  • उत्तराखंड के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार विक्षोभों की ऊंचाई बहुत ज्यादा है। राज्य के पहाड़ों से टकरा नहीं रहे हैं।
  • अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर में होने वाली बारिश पोस्ट मानसून फेल हो गई। यहां माइनस 150% वर्षा दर्ज। प्री मानसून पर संकट हो सकता है।

मैदानी इलाकों में 2 बड़े असर पड़ने की आशंका

  • मार्च तक मैदानी इलाकों में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। इससे खरीफ की पैदावार प्रभावित हो सकती है।
  • वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. डीपी डोभाल ने आशंका जताई है कि ग्लाेबल वार्मिंग से मौसम चक्र बदल रहा है। गर्मियों में पारा सामान्य से ज्यादा रहेगा।

कश्मीर में बर्फबारी कर मार्ग बदल रहे विक्षोभ

  • भूमध्यसागर के विक्षोभ कश्मीर में बर्फबारी कर हिमाचल- उत्तराखंड की ओर न जाकर मार्ग बदलकर मध्य एशिया की ओर जा रहे हैं।
  • कश्मीर में अगले दो दिन विक्षोभों के कारण गुरेज और बंदीपोरा में भारी हिमपात की आशंका है। द्रास में पिछले 48 घंटे में 5 इंच बर्फ गिरी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.