कैथलैब का इस्तेमाल एक ऑपरेशन थियेटर की तरह:11 डॉक्टर्स की टीम ने 30 साल के युवक को दिया जीवन दान

Updated on 14-01-2025 01:14 PM

एम्स भोपाल के चिकित्सकों ने 30 साल के मरीज की जान बचाने के लिए 36 से 40 घंटे तक सतत निगरानी की। यह मध्य प्रदेश के किसी सरकारी अस्पताल में पहली बार हुआ, जब कैथलैब का इस्तेमाल ऑपरेशन थियेटर की तरह किया गया। इस जटिल सर्जरी के दौरान चार विभागों के कुल 11 डॉक्टर मौजूद रहे। डॉक्टरों की यह कोशिश सफल रही और मरीज अब स्थिर है।

एम्स से मिली जानकारी के अनुसार, यहां मरीज की हृदय की महाधमनी (एंडोवैस्कुलर एओर्टिक आर्क) को रिपेयर किया गया। यह एक जटिल प्रक्रिया है, जिसमें मरीज की जान को बहुत खतरा रहता है।

ये थी मरीज को समस्या

मरीज दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसके हृदय में चोट लगने के कारण महाधमनी में एक थैली (एन्यूरिज्म) बन गई थी। इसके साथ ही, मरीज के लिवर और किडनी भी चोटिल थे। एक कूल्हा फ्रैक्चर हो गया था और शरीर में कई जगह फ्रैक्चर थे। हालांकि, महाधमनी में बनी थैली सबसे गंभीर थी। यदि मरीज का ब्लड प्रेशर थोड़ा भी बढ़ता, तो थैली फट सकती थी और उसकी मौत हो सकती थी।

4 विभागों के 11 डॉक्टर रहे शामिल कैथलैब में चले प्रोसीजर के दौरान एम्स के चार विभागों के कुल 11 डॉक्टर सहित कई सहायक भी मौजूद थे।

इनमें कार्डियोथोरेसिक विभाग से डॉ. योगेश निवारिया, डॉ. एम किशन, डॉ सुरेंद्र यादव, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. विक्रम वट्टी, डॉ. आदित्य सिरोही हैं।

कार्डियोलॉजी विभाग से डॉ.भूषण शाह, डॉ. आशीष जैन और डॉ. सुदेश प्रजापति थे।

एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. नागभूषणम और डॉ. प्रतीक।

शल्य चिकित्सा टीम में परफ्यूजनिस्ट सुषमा और वेदांत। नर्सिंग टीम से ललित पल्लवी। हृदय रोग तकनीशियन संजय और राहुल का भी इस शल्य क्रिया में योगदान रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.