जेल गबन कांड में उषा राज व जेल प्रहरी निलंबित 13 दिन की रिमांड पर, कोर्ट में बोलीं- ट्रेजरी वालों को बचाकर मुझे फंसाया

Updated on 28-03-2023 06:21 PM

केंद्रीय भैरवगढ़ जेल के गबन कांड में अधीक्षक पद से हटाई गईं उषा राज को जेल विभाग ने सोमवार को निलंबित कर दिया। कर्मचारियों की भविष्य निधि के 15 करोड़ गबन में जेल प्रहरी रिपुदमन सिंह व उषा राज समेत पांच आरोपी अब तक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सभी को भैरवगढ़ पुलिस ने सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। यहां 13 दिन के रिमांड का सुनते ही उषा राज मीडिया के सामने रो पड़ी। पुलिस पर बिफरते हुए आरोप लगाया मुझे फंसा दिया व ट्रेजरी वालों को बचा लिया।

पूर्व जेल अधीक्षक और गबन कांड का मास्टर माइंड जेल प्रहरी रिपुदमन अब 8 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर रहेंगे। गिरफ्तार दो सटोरिए रोहित चौऋषिया, हरीश गेहलोत व भैरवगढ़ निवासी रिंकू माद्रे का 31 मार्च तक का रिमांड मिला है। सीएसपी अनिल मौर्य ने बताया गबन से संबंधित जो दस्तावेज पूर्व अधीक्षक व जेल प्रहरी के यहां से जब्त हुए, उनके संदर्भ में पूछताछ व जिन खातों में गबन का पैसा ट्रांसफर हुआ, उसे लेकर जानकारी जुटाना है। सीएसपी मौर्य ने बताया गबन में जेल के दो सिपाही धर्मेंद्र लाेधी व शैलेंद्र सिकरवार फरार हैं, इन्हें भी जल्द पकड़ लेंगे, कुछ सुराग मिले हैं। केस में चार नए आरोपी और एक-दो दिन में बढ़ने वाले हैं, जो निजी व्यक्ति हैं और इनके खातों में रुपए का ट्रांसफर हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.