निक्की तंबोली के लेटेस्ट लुक देख सन्न रह गए यूजर्स, कहा- ये क्या करा लिया लिप्स का हाल

Updated on 27-04-2023 08:59 PM
बिग बॉस के बाद निक्की तंबोली को खूब फेम मिला। वह लगातार चर्चा में रहीं। उनकी क्यूटनेस रियालिटी शो में काफी पसंद की गई थी। आजकल वह कई इवेंट्स अटेंड करती दिख ही जाती है। हाल में ही वह निक्की तंबोली रेड ड्रेस में नजर आईं। इस दौरान फैंस ने नोटिस किया कि उनका चेहरा बदला बदला सा लग रहा है। तुरंत कमेंटबाजी शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि एक्ट्रेस ने लिप सर्जरी करवा ली है तो कुछ ने उनके होंठों को लेकर लिप पफिंग का दावा किया। खैर फिलहाल इंटरने पर निक्की तंबोली का ग्लैमरस अवतार चर्चा में है, आइए दिखाते हैं निक्की तंबोली का ये लेटेस्ट वीडियो।

Nikki Tamboli को देख पपाराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो ली। वह रेड ड्रेस में काफी फिट और अट्रैक्टिव दिख रही थीं। इस ड्रेस के साथ निक्की ने न्यूड मेकअप और खुले बाल रखे। अब ये वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर आया तो फैंस ने एक्ट्रेस का बदला लुक नोटिस किया। फैंस दावा करने लगे कि निक्की ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।

फैंस का दावा- निक्की ने करवाई है सर्जरी!

पपाराजी ने निक्की तंबोली के वीडियो को शेयर किया। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में ऐसे ढेरों पोस्ट्स है, जिसमें सर्जरी की बात लिखी है। एक यूजर ने लिखा, यार ये क्या, 'इन्होंने लिप सर्जरी करवा ली?' वहीं एक सुष्मिता नाम की यूजर ने लिखा, 'आखिर क्यों लोग सर्जरी का सहारा लेते हैं और अपना चेहरा बिगाड़ लेते हैं।' वहीं एक फैन ने लिखा, 'बिग बॉस में इतनी अच्छी लग रही थीं। अब तो पहचान में ही नहीं आ रही हैं। सर्जरी की दुकान लग रही हैं।'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ गाने में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो निक्की तंबोली जल्द ही एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आने वाली हैं। उन्होंने एक्टर के साथ एक म्यूजिक वीडियो के लिए सहयोग किया है। दोनों के गाने का नाम है 'कॉकटेल'। इस गाने का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो चुका है। इससे पहले निक्की 'एक हसीना ने',' बेहरी दुनिया',' रोको रोको' से लेकर दिल किसी से जैसे गानों में काम किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.