हमारे प्लान को लीक कर देते थे.. नीतीश ने बताया, मांझी को क्यों कहा- अब चले जाइए

Updated on 16-06-2023 06:30 PM
पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का मंत्री बेटा अचानक नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा क्यों दिया? इस पर से नीतीश कुमार ने पर्दा उठा दिया। उन्होंने कहा कि 'हमारी मीटिंग की अंदर की बात बीजेपी को बता देते थे, इसलिए मैंने बोला कि पार्टी को मर्ज करिए या जाइए यहां से।' 13 जून को अचानक मंत्री संतोष सुमन मांझी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई थी। रिजाइन करने के बाद उन्होंने कहा था कि जेडीयू में उनकी पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को विलय करने का दबाव दिया जा रहा था।

'अच्छा हुआ... मीटिंग में रहते थे तो BJP को खबर देते थे'

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को लेकर पहला बयान दिया। मांझी के मंत्री बेटे ने 13 जून को नीतीश कैबिनेट से अचानक इस्तीफा दे दिया था। इस मामले पर नीतीश कुमार ने कहा कि अच्छा हुआ... मीटिंग में रहते थे तो BJP को खबर देते थे। उन्होंने साफ-साफ कहा कि उनकी स्ट्रैटजी को लीक कर देते थे। सारी प्लानिंग बीजेपी को बता देते थे। इसलिए उनसे कहा का अपनी पार्टी को मर्ज कीजिए या फिर यहां से जाइए।

हमारी बात को लीक कर देते थे मांझी- नीतीश कुमार


दरअसल, जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने तीन दिन पहले नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही बिहार महागठबंधन सरकार से मांझी की पार्टी निकल गई। अब इस मामले पर से नीतीश कुमार ने पर्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि वे बीजेपी वालों से मिलते जा रहे थे। ठीक हुआ, हमसे अलग हो गए।

नीतीश को मांझी पर नहीं रह गया था भरोसा


नीतीश कुमार ने कहा कि अभी विपक्षी दलों की बैठक की तैयारी की जा रही है। अगर वो इस मीटिंग में भी वो बैठते तो अंदर की बात बीजेपी को पास कर देते। नीतीश कुमार की बातों से लगा कि उनको मांझी पर भरोसा नहीं रह गया था। नीतीश कुमार ने ये भी कहा कि मैंने उनको बोला कि वो या तो जेडीयू में मर्ज (पार्टी) करें या फिर यहां से जाएं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले मे कांग्रेस राज्य सभा सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली हाईकोर्ट मे जवाब दाखिल किया है। सोनिया गांधी और…
 23 September 2026
नई दिल्ली: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जरूरी दवाओं की कीमतों में भारी अंतर पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने…
 23 September 2026
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मंगलवार को राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की। अगर आखिरी समय में कोई अप्रत्याशित राजनीतिक गठबंधन नहीं होता है, तो BSP…
 23 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को देशभर के नगर निगमों और नगर निकायों को आवासीय संपत्तियों के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश…
 23 September 2026
संजय कुमार भारद्वाज: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अमेरिका यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देश रणनीतिक प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन खुलकर टकराव से बचना चाहते हैं। दुनिया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ 'चिंतन शिविर' (विचार-विमर्श सत्र) की एक सीरीज की अध्यक्षता करेंगे। यह मिड-टर्म समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है। पहला दो-दिवसीय सत्र बुधवार…
 23 September 2026
नई दिल्लीः शिवसेना (UBT) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी के सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने को लेकर सोशल मीडिया पर सियासी कयासबाजी के साथ बहस भी चल रही है। कुछ…
 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
Advt.