इंग्लैंड के खिलाफ भी USA का मुकाबला रहा ड्रॉ, 90 मिनट तक दोनों टीमें नहीं कर पाईं एक भी गोल

Updated on 26-11-2022 05:12 PM

 FIFA World Cup 2022 के ग्रुप बी मुकाबले में संयुक्त राज्य अमेरिका का मुकाबला इंग्लैंड से था, जो कि ड्रॉ रहा। दरअसल, पूरे मैच दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाईं और मैच 0-0 से ड्रॉ रहा। इस मैच के ड्रॉ होने से इंग्लैंड को फायदा जरूर हुआ है, लेकिन फीफा विश्व कप में यूएसए के खिलाफ पहली जीत का उसका इंतजार और बढ़ गया। आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम आज तक वर्ल्ड कप में यूएस के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर पाई है, वो आज इसी इरादे के साथ उतरी थी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।

आपको बता दें कि इस मैच के बाद इंग्लैंड की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर है। दो मैचों में इंग्लैंड की टीम के 4 अंक हैं। अपने पिछले मुकाबले में इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 के बड़े अंतर से हराया था। वहीं यूएसए की टीम का फीफा विश्व कप में अभी तक का सफर निराशाजनक ही रहा है, क्योंकि यूएसए का यह लगातार दूसरा मैच ड्रॉ हुआ है। मैच ड्रॉ होने के बाद यूएसए की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। पिछले मैच में यूएसए का मुकाबला वेल्स से था, जो 1-1 से ड्रॉ रहा था। 

ब्राजील को लगा झटका, ग्रुप स्टेज के मुकाबलों से बाहर हुए नेमार और डैनिलो अमेरिका का अगला मैच बना नॉकआउट मुकाबला ग्रुप बी में अब स्थिति काफी दिलचस्प हो गई है। ग्रुप बी में अमेरिका का अगला मैच ईरान से है, जो कि नॉकआउट मैच बन गया है। अगर यह मैच अमेरिका हारा या फिर ड्रॉ रहा तो अमेरिका टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है। वहीं इंग्लैंड को अगले मैच में वेल्स से खेलना है और अगर यह मैच भी ड्रॉ रहता है तो भी इंग्लैंड की टीम अंतिम 16 में जगह बना लेगी, लेकिन अगर गेरेथ बेल की टीम ने हैरी केन को हरा दिया तो समीकरण बदल सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.