US-UK रह जाएंगे पीछे और भारत तेज रफ्तार से करेगा ग्रोथ, 75 देशों को खा जाएगा कर्ज, जानिए क्या कह रहे अमिताभ कांत

Updated on 03-04-2023 06:09 PM
नई दिल्ली : विकसित देशों (Developed Countries) की रफ्तार धीमी होगी और भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाएं तेजी से बढ़ेंगी। भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत (Amitabh Kant) ने रविवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि विभिन्न चुनौतियों से जूझ रही दुनिया को फिर से परिभाषित करने और उसे नया आकार देने में भारत जी-20 की अध्यक्षता के दौरान अहम भूमिका निभाएगा। पिछले 10 सालों के रुझानों की चर्चा करते हुए कांत ने कहा, 'विकसित देशों के विकास की रफ्तार घटेगी, जबकि उभरते बाजार तेजी से आगे बढेंगे। इसलिए विकसित देशों से संसाधान विकासशील देशों में आने चाहिएं, ताकि उभरते बाजारों में सुधार हो।'

जी-20 वैश्विक जीडीपी में रखता है 85% हिस्सा


जी-20 वैश्विक जीडीपी के करीब 85 फीसदी हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। इसके अलावा यह वैश्विक व्यापार के 75 फीसदी से अधिक हिस्से तथा वैश्विक जनसंख्या के दो तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। दुनिया के सामने मौजूद चुनौतियां गिनाते हुए कांत ने कहा,' इसमें (चुनौतियों में) मंदी शामिल है, जो विकास को प्रभावित करेगी। 75 देश वैश्विक ऋण के जाल में फंस जायेंगे। लाखों लोग बेरोजगार हो जायेंगे। लाखों लोग गरीबी रेखा के नीचे आ जायेंगे।'

भारत दुनिया को देगा नया आकार


कांत ने कहा, 'इन सभी के सिलसिले में जी-20 द्वारा तीव्र कार्रवाई किये जाने की जरुरत है। जब जी-20 कदम उठाता है, तो बहुपक्षीय संस्थान कदम उठाता है। इसलिए, भारत दुनिया को फिर से परिभाषित करने और उसे नया आकार प्रदान करने में कई तरह से इस मौके का उपयोग करेगा। यही बात है जो हम जी-20 की अध्यक्षता के मार्फत करने का प्रयास करेंगे।'

कर्नाटक के हंपी में तीसरी बैठक


यहां भारत की अध्यक्षता में संपन्न जी-20 शेरपाओं (अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में राष्ट्राध्यक्षों के निजी प्रतिनिधि) की दूसरी बैठक के अगले दिन कांत ने कहा, 'कर्नाटक के हंपी में तीसरी बैठक तक हम नेताओं के बयान का मसौदा तैयार करेंगे।' उन्होंने कहा कि जी-20 एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आर्थिक वृद्धि, आर्थिक विकास, वित्तीय प्रगति और विकास जरूरतों से जुड़े बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.