अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन नेतन्याहू से मिले:तीन घंटे चली मुलाकात, ब्लिंकन बोले- ये युद्ध विराम का आखिरी मौका

Updated on 20-08-2024 03:44 PM

इजराइल और हमास की जंग के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मिले। दोनों के बीच यरुशलम में लंबी बातचीत हुई। इजराइली पीएम के ऑफिस ने सोशल मीडिया पर कहा, “तीन घंटे की बैठक सकारात्मक रही। प्रधानमंत्री ने हमारे बंधकों की रिहाई के लिए अमेरिकी प्रस्ताव पर जोर दिया है। मीटिंग में इजराइल की सुरक्षा और आवश्यकताओं को ध्यान में रखा गया।”

इससे पहले, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि गाजा जंग रोकने और बंधकों को वापस घर लाने का ये आखिरी मौका है। ब्लिंकन रविवार को इजराइल दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने इजराइली राष्ट्रपति इसाक हेर्जोग से भी मुलाकात की।

न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक 7 अक्टूबर को जंग शुरू होने के बाद से ब्लिंकन अब तक 9 बार मिडिल ईस्ट का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उन्हें गाजा जंग को पूरी तरह से खत्म करने के लिए भेजा है।

ब्लिंकन ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि काम को पूरा कर लिया जाए। हर कोई 'हां' कहे और 'ना' कहने के लिए कोई बहाना न ढूंढे। अब कोई भी ऐसा कदम न उठाए जिससे बातचीत की प्रक्रिया पटरी से उतर जाए। कोई तनाव न हो, कोई उकसावे की कार्रवाई न करे, इसका हम ध्यान रखेंगे।

हमास ने सीजफायर डील में हिस्सा नहीं लिया
इससे पहले 15 और 16 अगस्त को इजराइल, अमेरिका, कतर और मिस्र के प्रतिनिधियों के बीच सीजफायर को लेकर दोहा में बातचीत हुई थी। इस बातचीत में हमास ने हिस्सा नहीं लिया था। बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि हम सीजफायर डील के बेहद नजदीक हैं। हालांकि हमास ने सीजफायर डील में नई शर्तों को शामिल करने पर विरोध जताया है।

वहीं सीजफायर डील के दूसरे चरण की बातचीत इस हफ्ते मिस्र में होनी है। इस बातचीत के लिए इजराइली प्रतिनिधिमंडल रविवार शाम मिस्र के लिए रवाना हो गया।

बातचीत के बीच इजराइली हमले जारी
सीजफायर को लेकर चल रही तमाम कोशिशों के बीच गाजा में इजराइल की तरफ से की जाने वाली कार्रवाई में कोई कमी नहीं आई है।

रविवार (18 अगस्त) को गाजा में इजराइली हमलों में 25 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और उसके 6 बच्चे भी शामिल हैं। महिला के सबसे छोटे बच्चे की उम्र सिर्फ 10 महीने थी।

दूसरी तरफ इजराइल लेबनान में भी हमले कर रहा है। रविवार को दक्षिणी लेबनान में इजराइल की तरफ से की गई स्ट्राइक में 10 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में 5 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं।

हमले में मारे गए सभी लोग सीरियाई नागरिक थे। वहीं हिजबुल्लाह की तरफ से किए गए रॉकेट हमले में 2 इजराइली सैनिक घायल हुए हैं।

हानियेह की मौत के बाद इजराइल और ईरान के बीच तनाव
पिछले महीने 31 जुलाई को हमास चीफ हानियेह की ईरान में मौत के बाद से इजराइल और ईरान में तनाव बढ़ा हुआ है। हानियेह ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए तेहरान गया हुआ था।

ईरान ने हानियेह की मौत के पीछ इजराइल का हाथ बताया था। इसके बाद ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई ने इजराइल से हानियेह की मौत का बदला लेने की बात कही थी।

दूसरी तरफ अमेरिका ने इजराइल की रक्षा के लिए मिडिल-ईस्ट में युद्धपोत, एयरक्राफ्ट कैरियर और पनडुब्बियों को तैनात कर दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.