अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन की मुश्किलें बढ़ीं, बेटे हंटर हथियार के मामले में दोषी करार, हो सकती है 10 साल की जेल

Updated on 15-09-2023 01:22 PM
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन पर हथियार खरीदने के लिए झूठ बोलने के 2018 के आरोप में गुरुवार को मुकदमा शुरू हुआ जिसकी लंबे समय से जांच की जा रही है। डेलवेयर की संघीय अदालत में दायर मुकदमे के अनुसार, हंटर पर अक्टूबर 2018 में एक हथियार खरीदते समय अपने नशे की आदत के बारे में झूठ बोलने का आरोप है। राष्‍ट्रपति के बेटे की उनकी वित्तीय व्यापारिक लेनदेन को लेकर भी जांच की जा रही है। हंटर बाइडन के साथ अमेरिका के इतिहास में पहली बार है जब किसी राष्‍ट्रपति के बेटे को दोषी ठहराया गया है।

हंटर के खिलाफ तीन मामलों में केस
उन पर ऐसे वक्त में मुकदमा चलाया जा रहा है जब रिपब्लिकन नेताओं ने हंटर बाइडन के वित्तीय व्यापारिक लेन-देन को लेकर राष्‍ट्रपति बाइडन पर महाभियोग जांच शुरू की है। अभियोग में कहा गया है कि हंटर बाइडन ने अक्टूबर 2018 में डेलवेयर में कोल्ट कोबरा स्पेशन बंदूक खरीदने वक्त हर बार झूठ बोला। इन आरोपों में दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है। स्‍पेशल काउंसल ने संकेत दिए हैं कि हंटर पर कैलिफॉर्निया या वाशिंगटन में समय पर कर भुगतान न करने के आरोप में भी मुकदमा दायर किया जा सकता है। हंटर बिडेन के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे।

ड्रग्‍स को लेकर भी घिरे
स्‍पेशल काउंसल डेविड वीस पिछले कई सालों से हंटर बाइडन के व्यापारिक सौदों की जांच कर रहे हैं। उन्‍होंने हंटर पर ये आरोप लगाए हैं। ये आरोप साल 2024 के राष्‍ट्रपति अभियान को और ज्‍यादा नाटकीय बना देते हैं। राष्‍ट्रपति बाइडन को पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ फिर से चुनाव लड़ने की उम्मीद है। ट्रंप पहले ही चार आपराधिक मुकदमों का सामना कर रहे हैं। हंटर बिडेन यूक्रेन, चीन और अन्य मामलों से संबंधित गलत कामों के आरोपों के साथ वर्षों से ट्रंप और बाकी रिपब्लिकन के निशाने पर रहे हैं। उन्होंने लॉबिंग, कानून, बैंकिंग और कला सहित कई क्षेत्रों में काम किया है। साथ ही वह कई बार ड्रग्‍स को लेकर खुलकर बात की है।

बाइडन के खिलाफ महाभियोग जांच

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर केविन मैक्कार्थी ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्होंने सदन को निर्देश दिया है कि वह राष्ट्रपति जो बाइडन के परिवार से जुड़े व्यापारिक सौदों को लेकर उनके खिलाफ महाभियोग जांच शुरू करे। मैक्कार्थी ने कहा कि प्रतिनिधि सभा की अब तक की जांच बाइडन परिवार के इर्दगिर्द केंद्रित भ्रष्टाचार की संस्कृति की तस्वीर पेश करती है। उनका कहना था कि रिपब्लिकन पार्टी डेमोक्रेटिक नेता बाइडन के राष्‍ट्रपति बनने से पहले से ही उनके बेटे हंटर के व्यापारिक सौदों की जांच कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.