अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों की कश्मीरी नेताओं से मुलाकात

Updated on 28-08-2024 01:46 PM

भारत में अमेरिकी दूतावास के सीनियर अधिकारियों ने 26 अगस्त को कश्मीरी नेताओं से मुलाकात की। दूतावास के अधिकारी नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला से उनके घर पर मिलने श्रीनगर पहुंचे। ये मुलाकात उमर अब्दुल्ला के घर गुपकार पर हुई।

कश्मीरी नेताओं से मिलने वाले अधिरकारियों में अमेरिकी दूतावास में राजनीतिक मामलों के मिनिस्टर-काउंसलर ग्राहम मेयर, फर्स्ट सेक्रेटरी गेरी एप्पलगार्थ और राजनीतिक काउंसलर अभिराम घडयालपाटिल शामिल थे।

ग्राहम मेयर इससे पहले भी 2023 में कश्मीर का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान श्रीनगर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद रुहुल्लाह मेहदी भी मौजूद थे।

AIMIM चीफ ओवैसी से मिली थी अमेरिकी कॉन्सुल जनरल
इसी महीने 12 अगस्त को हैदराबाद में अमेरिकी कॉन्सुलेट की कॉन्सुल जनरल जेनिफर लार्सेन ने AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी से मुलाकात की थी। कॉन्सुल जनरल जेनिफर लार्सेन ने मुलाकात की तस्वीर एक्स पर पोस्ट की थी।

मुलाकात के दौरान दोनों लोगों ने अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत की थी। जेनिफर ने मुलाकात के लिए उन्होंने ओवैसी का धन्यवाद भी किया।

अगले महीने होने हैं कश्मीर में विधानसभा चुनाव
अमेरिकी अधिकारियों ने ये मुलाकात उस समय की है जब अगले महीने कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने 16 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कश्मीर में चुनाव कराने का ऐलान किया था। राज्य में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन फेज में वोटिंग होनी है। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की कुल 90 सीटे हैं।

2019 में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद पहली बार घाटी में चुनाव होने जा रहे हैं। धारा 370 हटाने के साथ ही कश्मीर को दो हिस्सों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांटकर केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.