वियाग्रा पर एक साल में 41.4 मिलियन डॉलर खर्च कर देती है अमेरिकी सेना, सांसद ने पूछा- इसमें कितने पुल बन जाएंगे?

Updated on 14-07-2023 02:01 PM
वॉशिंगटन : अमेरिकी कांग्रेस एक और बड़े रक्षा पैकेज पर मतदान करने जा रही है जहां अलग-अलग सदस्यों की अलग-अलग प्राथमिकताएं हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद समर ली ने सेना के भारी भरकम खर्च पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने रक्षा विभाग के एक अधिकारी से सैन्य खर्च से जुड़े कुछ आंकड़े पूछे जिसकी जानकारी अधिकारी को नहीं थी। जवाब में ली ने न सिर्फ उन्हें आंकड़े बताए बल्कि यह भी बताया कि इन पैसों से अन्य बड़े मुद्दों को भी हल किया जा सकता है। वह पेंसिल्वेनिया के 12th डिस्ट्रिक्ट का नेतृत्व करती हैं।

अमेरिकी सांसद समर ली ने सवाल पूछा, 'एक साल में मिलिट्री वियाग्रा पर औसतन कितना खर्च करती है?' डायरेक्टर ऑफ डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट्स ने जवाब में कहा, 'मेरे पास इसका कोई आंकड़ा नहीं है।' समर ली ने जवाब दिया, 'करीब 41.6 मिलियन डॉलर। क्या आपको पता है कि इसमें मेरे डिस्ट्रिक्ट पिट्सबर्ग के कितने पुलों की मरम्मत की जा सकती है?' ली ने कहा, 'शहर का फर्न हैलो ब्रिज, जो हाल ही में ढह गया था, के पुनर्निर्माण में लगभग 25.3 मिलियन डॉलर की लागत आती।' ली ने खुद इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।

अलास्का किंग क्रैब पर कितना खर्च?

ली ने आगे पूछा, 'रक्षा विभाग ने 2018 में स्नो कैब और अलास्का किंग क्रैब पर कितना खर्च किया?' रक्षा विभाग के जॉन तेनाग्लिया ने कहा कि उन्हें इस रकम के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ली ने कहा, 'ओपन द बुक्स के अनुसार, यह 2.3 मिलियन था। क्या आप जानते हैं कि पिट्सबर्ग सिटी काउंसिल हर साल काउंटी के बेघर लोगों की सेवा में कितना खर्च करती है? सिर्फ 1.2 मिलियन, लेकिन जाहिर है कि उन्हें अलास्का किंग क्रैब नहीं परोसे जा रहे हैं।'

85 मिलियन डॉलर के पुर्ज खो गए

ली ने 2016 की हाउस इन्वेस्टिगेशन का भी जिक्र किया जिसमें पाया गया कि एफ-35 प्रोग्राम में 'कुप्रबंधन' के चलते अतिरिक्त सैकड़ों मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। जबकि पूरा कार्यक्रम करीब 1.7 ट्रिलियन डॉलर का था। यह रकम छात्र ऋण को खत्म करने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने सरकारी जवाबदेही कार्यालय का हवाला देते हुए कहा कि मई 2018 और अक्टूबर 2022 के बीच, 85 मिलियन डॉलर के एफ-35 के करीब 10 लाख पुर्जे 'खो गए'।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.