दलाई लामा से अमेरिकी राजदूत की मुलाकात अपराध... एरिक गार्सेटी के मिलने पर चीन आगबबूला

Updated on 10-07-2023 01:55 PM
बीजिंग: भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी के तिब्‍बतियों के सर्वोच्‍च धर्मगुरु दलाई लामा से नई दिल्‍ली में मुलाकात पर चीन आगबबूला हो गया है। चीन ने एक बयान जारी करके इसके 'पूरी तरह से अपराध' करार दिया और कहा कि यह चीन के आंतरिक मामलों में हस्‍तक्षेप है। इससे पहले रविवार को अमेरिकी राजदूत गार्सेटी और तिब्‍बति‍यों पर अमेरिका की विशेष समन्‍वयक उजरा जेया ने दलाई लामा से मुलाकात की थी। इस दौरान तिब्‍बतियों की निर्वासित सरकार के राष्‍ट्रपति पेनपा त्‍सेरिंग भी मौजूद थे। इससे पहले दलाई लामा ने खुलासा किया था कि चीन ने उनसे संपर्क की कोशिश की है।

नई दिल्‍ली में चीन के दूतावास ने एक बयान जारी करके कहा कि गार्सेटी का दलाई लामा से मिलना चीन के आंतरिक मामलों में हस्‍तक्षेप है। चीन ने कहा कि किसी भी विदेशी ताकत को हस्‍तक्षेप का अधिकार नहीं है। चीन विदेशी अधिकारियों और तिब्‍बती स्‍वतंत्रता चाहने वाली ताकतों के बीच किसी भी प्रकार संपर्क का कड़ा विरोध करता है। चीन ने कहा कि तिब्‍बती मामलों पर विशेष अमेरिकी दूत पूरी तरह से अपराध है। यह कदम चीन के आंतरिक मामलों में राजनीतिक हस्‍तक्षेप है।

दलाई लामा से संपर्क कर रहा है चीन

चीन ने कहा कि यह तिब्‍बत में विकास और स्थिरता को कमतर करता है। चीन इसका हमेशा से ही विरोध करता रहा है और कभी भी इसको मान्‍यता नहीं दी है। उसने दावा किया, '14वें दलाई लामा किसी भी तरह से धार्मिक चेहरा नहीं हैं, इसकी बजाय वह एक राजनीतिक निर्वासित व्‍यक्ति हैं जो चीन विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। साथ ही तिब्‍बत को चीन से अलग करना चाहते हैं।' यही नहीं चीन ने तिब्‍बत की निर्वासित सरकार को लेकर भी हमला बोला और इसे गैरकानूनी तथा चीन के संविधान के खिलाफ करार दिया था।

चीन ने अमेरिका से कहा कि वह तिब्‍बत को चीन का हिस्‍सा मानने के अपने वादे को पूरा करे। साथ ही चीन के आंतरिक मामलों में हस्‍तक्षेप करना बंद करे। इसके अलावा दलाई लामा की अलगाववादी नीतियों को समर्थन देना बंद करे। इससे पहले दलाई लामा ने खुलासा किया था कि चीन उनके साथ बातचीत करना चाहता है। उन्‍होंने यह भी कहा कि तिब्‍बत स्‍वतंत्रता नहीं चाहता है। उन्‍होंने कहा कि वह हमेशा से ही चीन के साथ बातचीत करना चाहते हैं। वे मुझसे आधिकारिक या पर्दे के पीछे से संपर्क करना चाहते हैं और मैं भी बातचीत के लिए तैयार हूं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.