पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह संग वीडियो पर ट्रोल हुई थीं उर्वशी रौतेला

Updated on 11-09-2022 06:10 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। उर्वशी प्रोफेशनल लाइफ ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला की इंस्टा स्टोरी पर पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह (Pakistani Cricketer Naseem Shah) संग एक रोमांटिक फैन मेड एडिट वीडियो शेयर किया गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया गया था। ऐसे में अब बिना कोई नाम लिए उर्वशी ने इस पर रिएक्ट किया है।

क्या है उर्वशी रौतेला की इंस्टा स्टोरी
हाल ही में उर्वशी रौतेला,पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह संग एक वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था। ये वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया था, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया। उर्वशी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'कुछ दिनों पहले मेरी टीम ने कुछ फैन मेड एडिट वीडियोज (करीब 11-12) को मेरी और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी के बिना शेयर किया था।   आप सभी का शुक्रिया और ढेर सारा प्यार।'

 नहीं किया नसीम का जिक्र
बता दें कि अपनी इंस्टा स्टोरी में उर्वशी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह का सीधे सीधे नाम तो नहीं लिखा है, लेकिन उनकी इस इंस्टा स्टोरी को इससे ही जोड़कर देखा जा रहा है। याद दिला दें कि उर्वशी ने जो वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था, वो किसी सोशल मीडिया यूजर ने बनाया था। ये वीडियो एडिटिड था, जिस में पहले जहां पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह नजर आते हैं तो वहीं उर्वशी के कुछ कैंडिड स्माइल करते हुए मैच देखते हुए वाले सीन्स हैं। वीडियो को ऐसे एडिट किया गया है, जिसको देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे उर्वशी और नसीम एक दूसरे को देखकर ही रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं वीडियो के साथ बैकग्राउंड में आतिफ असलम का गाना 'कोई तुझको ना मुझसे चुरा ले' बज रहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.