बॉलीवुड डेब्‍यू करने वाली हैं उर्फी जावेद, एकता कपूर की 'लव सेक्‍स और धोखा 2' में मिला रोल?

Updated on 13-07-2023 04:30 PM
टीवी एक्‍ट्रेस और फैशन इन्‍फ्लुएंशर उर्फी जावेद की चर्चा किसी दिन न हो, ऐसा हो नहीं सकता। अपने अतरंगी कपड़ों से वह हर दिन दुनिया का ध्‍यान अपनी ओर खींच ही लेती हैं। उर्फी खुद कहती हैं कि वह यह सब इसलिए करती हैं कि उन्‍हें अटेंशन पसंद है। खैर, आज उर्फी को लेकर एक दूसरी खबर है। 'बिग बॉस ओटीटी' से सुर्ख‍ियों में आईं उर्फी अब बॉलीवुड डेब्‍यू की तैयारी कर रही हैं। जी हां, चर्चा है कि उन्‍हें एकता कपूर की फिल्‍म 'लव सेक्‍स और धोखा 2' में लीड रोल ऑफर हुआ है। इस फिल्‍म में 'बिग बॉस 16' फेम एक्‍ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया भी हैं। निमृत को यह फिल्‍म शो के दौरान ही ऑफर हो गई थी, जब एकता एक टास्‍क लेकर बिग बॉस के घर में पहुंची थीं।

यह फिल्‍म साल 2010 में दिबाकर बनर्जी के डायरेक्‍शन में बनी 'Love Sex aur Dhokha' का सीक्‍वल है। पहले पार्ट में राजकुमार राव, नुसरत भरुचा और अंशुमान झा जैसे सितारों ने इस फिल्‍म ने सुर्ख‍ियां बटोरी थीं। फिल्‍म न सिर्फ हिट रही थी, बल्‍क‍ि इसके फिल्‍ममेकिंग की भी खूब तारीफ हुई है। तब फिल्‍म की थीम MMS स्‍कैंडल्‍स थी, जबकि इस बार इसका थीम 'इंटरनेट के दौर में प्‍यार' है।

LSD 2 में भी होगी अलग-अलग कहानियां

बताया जा रहा है कि फिल्‍ममेकर्स ने Uorfi Javed से संपर्क किया है। पिछली फिल्‍म में जिस तरह से तीन अलग-अलग कहानियों से शुरुआत हुई थी, उसी तरह इस बार भी फिल्‍म में अलग-अलग कहानियां होंगी, जिनमें से एक में उर्फी जावेद नजर आ सकती हैं। हमारे सहयोगी 'ईटाइम्‍स' से बातचीत में फिल्‍म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'उर्फी जावेद को 'लव सेक्‍स और धोखा 2' के लिए अप्रोच किया गया है। सब ठीक रहा तो वह इस फिल्‍म से बॉलीवुड डेब्‍यू करेंगी।'

उर्फी जावेद के कर‍ियर को मिलेगी बड़ी उड़ान

उर्फी जावेद पिछले दिनों उस वक्‍त खूब चर्चा में हाई थीं, जब वह डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के कपड़ों में नजर आई थीं। 'बिग बॉस' और 'स्‍प्‍ल‍िट्सविला' में नजर आ चुकीं उर्फी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती हैं। अक्‍सर उन्‍हें उनके अनूठे कपड़ों के कारण ट्रोलिंग का भी श‍िकार होना पड़ता है। बहरहाल, बीते दिनों 'लव सेक्‍स और धोखा 2' का फर्स्‍ट पोस्‍टर भी रिलीज किया गया था। ऐसे में अब अगर फिल्‍म में उर्फी की एंट्री होती है तो न सिर्फ LSD2 चर्चा में रहेगी, बल्‍क‍ि दिबाकर बनर्जी और Ekta Kapoor जैसे दिग्‍गजों के साथ काम का मौका उर्फी के करियर को भी नई ऊंचाइयां दे सकता है। 'लव सेक्‍स और धोखा 2' फिल्‍म अगले साल 16 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.