यूपी के समीर ने दूसरी बार लगाया तिहरा शतक:बोले-मुंबई के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन करने को हम तैयार

Updated on 29-02-2024 12:55 PM

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में ग्रीन पार्क में सौराष्ट्र के खिलाफ तिहरा शतक लगाने वाले समीर रिजवी ने कहा कि इस समय टीम में एक अच्छा माहौल है। इस माहौल की वजह से ही हम सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर पा रहे है। अब हम आगे भी सेमीफाइनल में मुंबई के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।

समीर रिजवी से बातचीत की कुछ अंश....

सवाल : मैदान में उतरने से पहले सोचा था कि इतनी लंबी पारी खेलेंगे?
जवाब :
 ऐसा कुछ भी सोचकर मैदान में नहीं उतरा था, बस यह सोचा था कि एक लंबी पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाना है।

सवाल: पहले दिन 100 मारने के बाद क्या लगा कि अब दूसरा शतक भी लगा पाएंगे?
जवाब:
 जब टीम का एक अच्छा माहौल मिलता है तो सब कुछ संभव हो जाता है। दूसरे दिन जब मैं मैदान में उतरा तो मन में यही था कि दूसरा शतक पूरा करना है। यह मेरी लाइफ की दूसरी 300 रनों की पारी थी।

सवाल: इससे पहले कब 300 रनों का पारी खेली?
जवाब:
 2019 में कूच बिहार ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ भी मैंने 300 रनों का पारी खेली थी। यहां (ग्रीनपार्क) भी मुझे विकेट अच्छा मिला तो एक बार फिर से मैंने वह पारी दोहराने का प्रयास किया था।

सवाल: सेमीफाइनल को लेकर क्या तैयारी चल रही है?
जवाब:
 सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी का उत्साह वर्धन करना है। सेमीफाइनल को लेकर कोई खास तैयारी नहीं है। इसी माहौल के साथ खेलना है। बस अच्छा खेलने की सोचनी है, परिणाम की चिंता नहीं करनी है।

सवाल: आपके क्रिकेट खेलने की शुरुआत कैसे हुई?
जवाब:
 मेरे मामा तनकीब अख्तर क्रिकेट कोच है, जब मैं 5 साल की उम्र का था। उस समय मामा मुझे रोज अपने साथ ग्राउंड पर ले जाते थे। मेरा क्रिकेट सीधे मैदान से ही शुरू हुआ है।

उन्होंने मुझे क्रिकेट का पाठ पढ़ाया, जिनकी वजह से आज मैं यूपी टीम तक पहुंच पाया हूं। मेरे इस जीवन के कार्यकाल में उनका बहुत बड़ा योगदान है।

सवाल : T-20 आने के बाद आप टेस्ट मैच को कहां देखते हैं?

जवाब : टेस्ट मैच की जगह कोई नहीं ले सकता है। मैं T-20 से ज्यादा टेस्ट मैच को मानता हूं, क्योंकि विदेशों में अभी भी टेस्ट मैच ही चल रहे हैं और वहां पर टेस्ट मैचों में बहुत अधिक भीड़ देखने को मिलती है। T-20 फॉर्मेट अच्छा है, लेकिन टेस्ट मैच का मुकाबला किसी से नहीं है।

सवाल : आप अपना आइडल किसे मानते हैं?
जवाब :
 मैं बचपन से सचिन तेंदुलकर को बहुत पसंद करता आया हूं, उनकी बल्लेबाजी को देखकर मैं बहुत प्रभावित होता था। इसलिए मेरे आइडल सचिन तेंदुलकर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.