Uniform Civil Code पर मचा है कोहराम, इधर खिलाड़ी ने सपोर्ट में संभाला लिया मोर्चा

Updated on 07-07-2023 03:05 PM
नई दिल्ली: Uniform Civil Code यानी समान नागरिक संहिता को लेकर देश में पार्टियां और लोग बटे हुए हैं। नरेंद्र मोदी सरकार इस पर बिल लाने की तैयारी में है तो दूसरी ओर, कांग्रेस सहित कई पार्टियां इसके विरोध में हैं। अब इस पर एक खिलाड़ी ने मोर्चा संभाल लिया है। ओलिंपिक में भारत को मेडल दिलाने वाले खिलाड़ी ने एक संविधान, एक भूमि, एक राष्ट्र और एक भारत की बात कही है।

यह खिलाड़ी योगेश्वर दत्त हैं। भारत के महान पहलवानों में से एक और बीजेपी पार्टी से जुड़े योगेश्वर दत्त ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- मैं यूनिफॉर्म सिविल कोड का समर्थन करता हूं। एक संविधान, एक भूमि, एक राष्ट्र और एक भारत। आप भी सपोर्ट करिए। रिपोर्ट्स की मानें तो मोदी सरकार जुलाई में होने वाले मॉनसून सत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बिल ला सकती है। योगी ने भारत के लिए लंदन ओलिंपिक-2012 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था, जबकि कॉमनवेल्थ गेम्स में दो गोल्ड, एशियन गेम्स में एक गोल्ड सहित दो मेडल भारत को दिलाए हैं।

उल्लेखनीय है कि समान नागरिक संहिता अगर लागू होता है तो देश के प्रत्येक नागरिक के लिए एक समान कानून होगा। चाहे वह किसी भी धर्म या जाति से संबंध रखता हो। यही नहीं, समान नागरिक संहिता में शादी, तलाक और जमीन-जायदाद के बंटवारे सहित हर मामले में सभी धर्मों के लिए एक ही कानून लागू होगा। बता दें कि UCC का मसौदा तैयार होने से पहले ही 19 लाख से अधिक लोग अपने सुझाव भेज चुके हैं।

दूसरी ओर, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले इस बिल को लाने पर विरोध किया है। हालांकि, उसी पार्टी के केरल के राज्यपाल आरिफ खान ने खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि UCC के विरोध में जो दलीलें दी जा रही हैं वो ठीक नहीं हैं। यह विविधता पर चोट है, अल्पसंख्यकों की रीतियों पर आघात जैसी बातें ठीक नहीं हैं। यह समान नागिरक संहिता न्याय के अधिकार पर फोकस है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.