मेघूदत गार्डन में हिंदूवादी संगठन का हंगामा युवती से कर रहा था अश्लील हरकत

Updated on 18-11-2022 05:32 PM

इंदौर के मेघदूत गार्डन में गुरुवार रात हिंदूवादी संगठन के लोगों ने जमकर हंगामा किया। यहां एक वर्ग विशेष के युवक की पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया जाता है कि गार्डन में रात में इस तरह के युवकों की आवाजाही की सूचना पर हिंदू संगठन के लोग पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। अधिकारियों से मत लेकर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

बजरंग दल के पदाधिकारी तन्नू शर्मा के मुताबिक बजरंग दल के रवि चौकसे,मनोज यादव और आंनद गेहलोत को सूचना मिली थी कि रात में मेघदूत गार्डन के आसपास कुछ वर्ग विशेष के युवक आते हैं। जो हिंदू समाज की युवतियों को लव जेहाद जैसे मामलो में उलझा रहे हैं। जब वे मेघदूत गार्डन रात में पहुंचे तो यहां मोहम्मद दानिश खान नाम के युवक को पकड़ा। हिंदूवादियों का आरोप था कि दानिश यहां एक हिंदू युवती के साथ बैठकर गलत हरकत कर रहा था। इसके बाद उसे पकड़कर उसकी आईडी चेक की गई। हकीकत सामने आई तो कुछ लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे विजयनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। दानिश ने सिंधी कॉलोनी का रहने वाला है। और यहां पढ़ाई कर रहा है। वही युवती मूल रूप से उतरप्रदेश की रहने वाली है ओर इंदौर में पढ़ाई करने आई है।

इंस्ट्राग्राम पर हुई थी दोस्ती

दानिश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दोनो की दोस्ती करीब चार साल पहले इंस्ट्राग्राम पर हुई थी। दोनो इंदौर में मिलने लगे। इसके बाद दोनो कुछ समय लिव इन में भी रहे। इसके बाद युवती खजराना इलाके में किराये के घर में रहने लगी। दानिश से पुलिस ने पूछताछ में शादी को लेकर पूछा तो उसने बताया कि अभी उसे पढ़ाई करना है इसलिये युवती से शादी नही की। फिलहाल पुलिस उसके बारे में ओर जानकारी जुटा रही है।

श्रृद्वा के 35 टुकडों को लेकर हुए अलर्ट
बजरंग दल के जिला संयोजक तन्नू शर्मा ने बताया कि हाल ही में महारौली मे श्रद्धा नाम की युवती को प्रेम जाल में फंसाकर आफताब ने करीब 35 टुकड़े कर उसकी जघन्य हत्या की थी। इस मामले को लेकर दल से जुड़े सभी लोगों को शहर में हो रहे ऐसे मामलों में अलर्ट किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.