आरजीपीवी के छात्रावास में बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप

Updated on 17-05-2023 06:10 PM
भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) परिसर में बने होस्टल में मंगलवार शाम को छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। झगड़े की सूचना मिलने पर गांधी नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। इस बारे में विवि प्रशासन ने भी कोई जानकारी नहीं दी।

जानकारी के मुताबिक आरजीपीवी में पिछले कुछ दिनों से छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद चल रहा है। मंगलवार को शाम के समय होस्टल में घुसकर कुछ छात्रों ने दूसरे गुट के छात्रों के साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलने पर विवि के सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए थे। डायल-100 पर सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। साथ ही विवि के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाइश दी।

इस मामले में गांधी नगर थाना प्रभारी अरुण शर्मा का कहना है कि कालेज के प्रथम वर्ष और चतुर्थ वर्ष के छात्रों के बीच तनातनी चल रही है। मंगलवार को छात्रों के बीच झड़प होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की। विवि प्रबंधन की तरफ से भी कोई शिकायत नहीं की गई है। इस मामले में जानकारी लेने के लिए विवि के कुलपति और विवि के प्रवक्ता से फोन पर जानकारी लेना चाही, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.