पेटीएम ऐप के UPI ऑपरेशन जारी रहेंगे:RBI ने NPCI को पेटीएम के TPAP आवेदन की जांच करने को कहा

Updated on 24-02-2024 01:40 PM

RBI ने शुक्रवार को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) को UPI के लिए थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (TPAP) बनने की पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन लिमिटेड (OCL) की रिक्वेस्ट की जांच करने को कहा है।

नॉर्म्स के अनुसार, TPAP के UPI चैनल बनने से पेटीएम ऐप के UPI ऑपरेशन पहले की तरह ही जारी रहेंगे। वहीं इस बीच एक्सिस बैंक के बाद HDFC बैंक और यस बैंक ने भी पेटीएम UPI बिजनेस के TPAP बनने के लिए NPCI के पास आवेदन किया है।

'@paytm' हैंडल माइग्रेट किया जाएगा
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस मोबाइल फोन से इंटर-बैंक ट्रांजेक्शंस की फैसिलिटी के लिए NPCI द्वारा डेवलप एक इंस्टेंट रियल टाइम पेमेंट्स सिस्टम है।

RBI ने कहा कि यदि NPCI पेटीएम को TPAP का दर्जा देता है, तो फिर '@paytm' हैंडल के यूजर्स को बिना किसी दिक्कत के पेटीएम पेमेंट्स बैंक से नए बैंकों में माइग्रेट किया जाएगा।

इसके लिए RBI ने NPCI से 4-5 पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर बैंकों की पहचान करने को कहा है, जो हाई वॉल्यूम को संभाल सकें।

TPAP लाइसेंस मिलने से UPI पेमेंट जारी रहेगा
RBI ने नोटिफिकेशन में कहा कि TPAP द्वारा तब तक कोई नया यूजर नहीं जोड़ा जाएगा, जब तक कि '@paytm' हैंडल के सभी मौजूदा यूजर्स ठीक से एक नए हैंडल पर ट्रांसफर नहीं हो जाते। TPAP लाइसेंस यह सुनिश्चित करेगा कि पेटीएम यूजर्स UPI के माध्यम से डिजिटल पेमेंट करना जारी रख सकें।

NPCI को UPI के रेगुलेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है
NPCI को नेटवर्क पर काम करने वाले UPI और उससे जुड़ी फाइनेंशियल सर्विसेस के रेगुलेशन और सुपरविजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। UPI सर्विसेस को चलाने और भागीदार बैंकों के माध्यम से मर्चेंट ट्रांजैक्शन की सुविधा के लिए PSPs को NPCI से TPAP लाइसेंस प्राप्त करना होता है।

पेटीएम और एक्सिस बैंक ने TPAP बनने के लिए इस हफ्ते आवेदन किया था
पेटीएम और एक्सिस बैंक ने थर्ड पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (TPAP) बनने के लिए इस हफ्ते NPCI के पास आवेदन किया था। अगर उन्हें इसकी मंजूरी मिल जाती है तो पेटीएम अपनी UPI सर्विस जारी रख पाएगा।

अभी पेटीएम अपनी UPI सर्विस पेटीएम पेमेंट बैंक के जरिए देता है, लेकिन RBI ने पेटीएम के इस बैंक पर रोक लगा दी है। 15 मार्च के बाद यूजर न तो फास्टैग जैसी सर्विस के इस्तेमाल के लिए वॉलेट में पैसा डाल पाएंगे और न ही UPI चलेगा।

इस लिहाज से पेटीएम के लिए NPCI की मंजूरी काफी अहम है। पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने हाल ही में ये भी बताया था कि उसने मर्चेंट्स पेमेंट्स के सेटलमेंट के लिए भी एक्सिस बैंक के साथ पार्टनरशिप की है।

पिछले कुछ दिनों से NPCI के साथ चर्चा
रिपोर्ट के मुताबिक दोनों पार्टी पिछले कुछ दिनों से यूपीआई को रेगुलेट करने वाली संस्था NPCI के साथ चर्चा में हैं। पेटीएम के यूजर्स को यूपीआई पेमेंट में कोई समस्या न हो इसे ध्यान में रखते हुए NPCI तेजी से इस एप्लीकेशन पर काम कर सकती है।

गूगलपे, फोनपे जैसे ऐप्स की भी बैंकों से पार्टनरशिप
फोनपे, गूगलपे जैसे UPI ऐप भी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन प्रोवाइडर है। इनकी UPI सर्विस के लिए पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर (PSP) बैंक्स के साथ पार्टनरशिप है। हालांकि, पेटीएम की को अभी तक बैंक पार्टनरशिप की जरूरत नहीं थी क्योंकि PPBL खुद एक बैंक है।

अप्रूवल के बाद पेटीएम भी TPAP के रूप में काम करेगा
गूगलपे, अमेजनपे, क्रेड और फोनपे जैसे UPI ऐप्स की एक्सिस बैंक समेत अन्य के साथ पार्टनरशिप है। पेमेंट फेलियर और ट्रांजैक्शन स्पीड से जुड़े रिस्क को ध्यान में रखते हुए ये ऐप्स एक से ज्यादा बैंकों के साथ पार्टनरशिप करते हैं। NPCI के अप्रूवल के बाद पेटीएम भी अपने कॉम्पिटिटर्स की तरह TPAP के रूप में काम करेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.