हेरा फेरी 3 और वेलकम 3 पर आया अपडेट

Updated on 04-09-2022 06:40 PM

'हेरा फेरी' और 'वेलकम' सीरीज, हिंदी सिनेमा की ऐसी फिल्म सीरीज में शुमार हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी प्यार दिया है। फैन्स को इन फिल्मों के अगले पार्ट्स का बेसब्री से इंतजार है और ऐसे में अब इनसे जुड़े कुछ अपडेट्स सामने आए हैं हेरी फेरी में जहां अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी  (Suniel Shetty) और परेश रावल (Paresh Rawal) ने दर्शकों का दिल जीता तो वहीं वेलकम में अनिल कपूर (Anil Kapoor) और नाना पाटेकर (Nana Patekar) का गैंगस्टर स्टाइल भी लोगों को खूब भाया। हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3,) और वेलकम 3 (Welcome 3) को लेकर प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने अपनी कमर कस ली है और उम्मदी है कि जल्दी ही इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा।

2023 में शुरू होगी शूटिंग!
दरअसल कुछ वक्त के बाद हेरा फेरी सीरीज को लेकर खबरें आती हैं कि इस पर काम शुरू होने वाला है, लेकिन होता कुछ नहीं है। हालांकि अब पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने इसे आगे ले जाने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में फिल्म की शुरुआत हो जाएगी, हालांकि इस पर आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

परेश, सुनील और अक्षय को साथ लाने की कोशिश जारी
पिंकविला ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि फिरोज नाडियाडवाला अपने सभी उधार पूरे कर हेरा फेरी 3 पर काम शुरू करना चाहते हैं। यही नहीं इसके साथ ही वो वेलकम 3 पर भी काम शुरू करेंगे। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि फिरोज, प्रोड्यूसर आनंद पंडित से बातचीत कर रहे हैं और इस कोशिश में हैं कि परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को ही फिर से कास्ट कर तीसरा पार्ट बनाया जाए।

 प्रियदर्शन का नहीं होगा निर्देशन
बता दें कि अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं सामने आया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक सितंबर- अक्टूबर तक इस बारे में जानकारी सामने आएगी। जानकारी के मुताबिक फिल्म को प्रियदर्शन नहीं बल्कि कोई और बड़ा निर्देशक डायरेक्ट कर सकता है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि वेलकम 3 को फिरोज अकेले ही प्रोड्यूस करेंगे और एक बार फिर फिल्म में अनिल कपूर और नाना पाटेकर जलवा बिखेरते दिखेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.