'यूपीए सरकार ने 8 लाख करोड़ की टैक्स छूट देकर गरीबों को लूटा', कांग्रेस पर गंभीर आरोप, क्या है 2004 का मामला?

Updated on 26-09-2025 01:22 PM
नई दिल्ली: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार पर आरोप लगाया है कि 2004 से 2014 तक के कार्यकाल में बड़े व्यापारियों को 8 लाख करोड़ रुपए की टैक्स छूट देकर गरीबों से लूट की गई और अमीरों को मालामाल किया गया। दुबे ने यह आरोप लोकसभा में दिए गए जवाब और सीएजी (कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल) और पीएसी (पब्लिक अकाउंट्स कमिटी) की रिपोर्ट का हवाला देकर लगाया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिपोर्ट को शेयर किया।

उन्होंने लिखा, '8 लाख करोड़ की बड़े व्यापारी को लूट की छूट सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की सरकार ने दी। भ्रष्ट कांग्रेस ने 2004 से लेकर 2014 तक गरीबों को लूटा और अमीरों को मालामाल किया। यह लोकसभा में दिया जवाब और सीएजी यानी पीएसी की रिपोर्ट है।' उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी सवाल किया। उन्होंने पूछा, 'किस-किस को कितने पैसे लेकर टैक्स में लूट की छूट दी राहुल गांधी? यह तो आपके नाक के नीचे हुआ।'
यह पहली बार नहीं है जब निशिकांत दुबे ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर इस तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे पहले, वे कांग्रेस पर 'कॉरपोरेट दलाली' का आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने इसे लेकर राहुल गांधी और जयराम रमेश से तीखे सवाल पूछे थे।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, 'कांग्रेस पार्टी की 'कॉरपोरेट दलाली' और 'भारतीय पैसे' को स्विट्जरलैंड के बैंकों में जमा करने की कहानी राहुल गांधी आपकी जुबानी, 19 मार्च 1985 को जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री और विश्वनाथ प्रताप सिंह वित्त मंत्री थे, मुंबई एयरपोर्ट पर दो व्यक्तियों (अमीन साहब और नानावती) के पास से लगभग 3.5 लाख अमेरिकी डॉलर (तत्कालीन मूल्य के हिसाब से आज करीब 3 करोड़ रुपए से अधिक) जब्त किए गए थे। वित्त मंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने लोकसभा में स्पष्ट किया था कि यह पैसा मुरुगेश जयकृष्ण का है।'

भाजपा सांसद ने दावा किया था कि जयकृष्ण गुजरात में व्यापार करने वाला कांग्रेस का कार्यकर्ता था, जिसने गुजरात विधानसभा चुनाव में 65 लोगों को 10-10 लाख रुपए दिए, अहमदाबाद में 50 एकड़ जमीन मात्र 1 रुपए में दी और 1982 के एशियाई खेलों के लिए पूरा गेम्स विलेज बनवाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.