आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अनदेखे 'हैप्पी मोमेंट्स', फर्स्ट एनिवर्सिरी पर बरसा प्यार

Updated on 14-04-2023 10:06 PM
बॉलीवुड के स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल को अपनी शादी की पहली वेडिंग एनिवर्सिरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। सुबह से ही रणबीर की मां नीतू कपूर और आलिया की मां सोनी राजदान सहित कई सितारे भी दोनों को बधाई दे रहे हैं। उनकी फोटोज शेयर कर रहे हैं। लेकिन अब असल तोहफा तो आलिया ने दिया है, वो भी अपने फैंस को। उन्होंने हल्दी सेरेमनी से लेकर प्रपोज वाले स्पेशल मोमेंट्स को शेयर किया है।
Alia Bhatt ने फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सिरी पर पति रणबीर कपूर संग कुछ अनदेखी फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो हल्दी सेरेमनी वाले दिन की है, क्योंकि दोनों हल्दी में लिपटे और एक-दूसरे को बांहों में जकड़े दिखाई दे रहे हैं।

रणबीर ने किया प्रपोज तो आलिया का ऐसा था रिएक्शन

आलिया ने वो फोटो भी शेयर की है, जब Ranbir Kapoor ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। जिस समय रणबीर घुटने के बल बैठकर आलिया से अपने दिल की बात कह रहे थे, उस समय आलिया खुशी के मारे सातवें आसमान पर थीं। उनका चेहरा ये साफ बयां कर रहा था।

एक-दूसरे में खोया कपल

आलिया ने एक और फोटो शेयर की है, जो ब्लैक एंड व्हाइट है, लेकिन इनका प्यार एकदम रंगीन है। दोनों एक-दूसरे की बांहों में खोए हुए हैं और बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

14 अप्रैल 2022 को लिए थे सात फेरे

आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल 2022 को मुंबई में सात फेरे लिए थे। इनकी शादी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त मौजूद थे। शादी के करीब 2 महीने बाद आलिया ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी और 6 नवंबर 2022 को बेटी राहा का जन्म हुआ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.