बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेलेंगे उन्मुक्त चंद:चट्टोग्राम चैलेंजर्स ने खरीदा, 2012 में भारत को जिताया था अंडर-19 वर्ल्ड कप

Updated on 24-11-2022 04:25 PM

भारत को अपनी कप्तानी में 2012 का अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले उन्मुक्त चंद बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में खेलते नजर आएंगे। उन्हें चट्टोग्राम चैलेंजर्स टीम ने प्लेयर्स ड्राफ्ट के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है। इस तरह उन्मुक्त बांग्लादेश की फ्रेंचाइजी लीग का हिस्सा बनने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं। BPL 6 जनवरी 2023 से शुरू होगा।

पिछले साल भारत छोड़कर अमेरिका शिफ्ट होने वाले चंद ने पिछले सप्ताह ही BPL की प्लेयर्स ड्राफ्ट में नाम भेजा था। नाम भेजने के कुछ दिनों में ही उन्हें खरीदार भी मिल गया।

क्यों चुना चंद को
चट्टोग्राम चैलेंजर्स टीम ने प्लेयर्स ड्राफ्ट में विदेशी प्लेयर्स के सेकेंड राउंड में उन्मुक्त को खरीदा। चैलेंजर्स के मालिक रिफातुज्जमान ने कहा- भारतीय खिलाड़ियों को देखने के लिए कई फैंस स्टेडियम पहुंचते हैं। इसी फैन बेस को यूज करने के लिए हमने इंडियन प्लेयर को टीम में शामिल किया।

6 टीमें खेलती हैं BPL
बीपीएल बांग्लादेश की फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग है। 2012 से खेली जा रही लीग का 9वां सीजन 6 जनवरी 2023 से शुरू होगा। लीग में चट्टोग्राम चैलेंजर्स के अलावा ढाका डोमिनेटर्स, फोर्च्यून बारिशल, खुलना टाइगर्स, सिल्हेट स्ट्राइकर्स और कोमिला विक्टोरियंस टीमें भी खेलेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.