बदकिस्मत चेतेश्वर पुजारा 100वें टेस्ट में नहीं खोल सके खाता, शर्मनाक लिस्ट में नाम हुआ शामिल

Updated on 18-02-2023 08:43 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी दिल्ली टेस्ट चेतेश्वर पुजारा के करियर के लिए बेहद खास है। अरुण जेटली स्टेडियम में चेतेश्वर पुजारा से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह एक जीवनदान के बावजूद खाता खोलने में असफल रहे। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ स्पिनर नाथन लायन ने LBW आउट किया। उन्होंने 7 गेंदों का सामना किया। इस तरह से पहली पारी में वह थोड़ा बदकिस्मत रहे। अब देखना होगा कि दूसरी पारी में उनका प्रदर्शन किस तरह का होता है।
नाथन लायन ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल को 17 रनों के निजी स्कोर पर LBW आउट किया। इसके बाद मैदान पर उतरे चेतेश्वर पुजारा का फैंस ने जोरशोर से स्वागत किया। हालांकि, वह दूसरी गेंद पर ही बाल-बाल बचे। लायन की गेंद पर वह गच्चा खा गए और गेंद पैड पर लगी। यहां ऑस्ट्रेलिया ने रीव्यू नहीं लिया और पुजारा को जीवनदान मिल गया। दरअसल, टीवी रिप्ले में देखने पर गेंद लेग स्टंप पर लगती दिख रही थी।
100वें टेस्ट में शून्यू पर आउट होने वाले बल्लेबाज
  • दिलीप वेंगसरकर vs NZ (1988)
  • एलन बॉर्डर vs WI (1988)
  • कर्टनी वाल्स vs ENG (1998)
  • मार्क टेलर vs ENG (1998)
  • स्टीफन फ्लेमिंग vs SA (2006)
  • एलिस्टर कुक vs AUS (2013)
  • ब्रेंडन मैकुलम v AUS (2016)
  • चेतेश्वर पुजारा vs AUS (2023)

ऑस्ट्रेलिया यह गलती हालांकि 19वें ओवर में सुधार ली। लायन ने ओवर की दूसरी गेंद पर पहले रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड किया और उसके बाद चौथी गेंद पर पुजारा के खिलाफ सफल DRS लिया। कप्तान रोहित 69 गेंदों में 2 चौके की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पुजारा खाता नहीं खोल सके। इस तरह वह 100वें टेस्ट में डक आउट होने का एक अनचाहा रिकॉर्ड बना गए।
इससे पहले मोहम्मद शमी ने 60 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि आर अश्विन (3/57) और रविंद्र जडेजा (3/68) की हिट स्पिन जोड़ी ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर हावी होते हुए 3-3 विकेट लेकर मेहमानों के स्पिन के खौफ को जायज ठहराया। नतीजा यह हुआ कि पहले बल्लेबाजी का मौका मिलने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम की पारी 78.4 ओवर में ही सिमट गई। हालांकि वे ऑल आउट होने से पहले उस्मान ख्वाजा (81) और पीटर हैंड्सकॉम्ब (72*) की जुझारू पारियों की बदौलत 263 रन का टोटल बोर्ड पर टांगकर थोड़ी प्रतिष्ठा बचाने में कामयाब रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.