CG में अनोखी शादी:दुल्हन विदा हुई 101 पौधों के साथ, मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट में मिले मेडिसिनल प्लांट्स

Updated on 06-12-2022 07:22 PM

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक ऐसी शादी हुई जो बेहद अनोखी थी। यहां तोहफों के नाम पर पैसों की बर्बादी नहीं हुई। बल्कि चिंतन हुआ पर्यावरण के संतुलन का। लोगों को भी प्रेरित किया गया वो अपनी छोटी-छोटी कोशिशों से कैसे घटती हरियाली को बचा सकते हैं।

दरअसल इस शादी में दुल्हन को 101 पौधों के साथ विदा किया गया। जो मेहमान, दोस्त, रिश्तेदार इस शादी में आए थे उन्हें भी अनोखा तोहफा मिला। रिटर्न गिफ्ट में सभी को फलदार और औषधीय (मेडिसिनल) प्लांट्स दिए गए। ताकि वो न सिर्फ घर को हरा-भरा रखें बल्कि पौधों से उनका फायदा हो।

ये शादी है महतो परिवार की। दीपका, कोरबा जिले में रहने वाले निवासी चंद्रभूषण महतो और भुवनेश्वरी महतो की बेटी निशा का विवाह बालको निवासी भागवत जायसवाल और अनिता जायसवाल के बेटे स्वतंत्र जायसवाल से साथ हुआ। इस शादी में अपनी बहन को सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत महतो ने दहेज में 101 पौधे दिए गए जिसमें कई फलदार, छायादार पौधे शामिल हैं।

ऐसे आया आइडिया
प्रशांत महतो बताते है इस आइडिया के पीछे कई कारण हैं, जिनमें से प्रमुख जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संतुलन के प्रति भावनात्मक रूप से लोगों को जोड़ने की कोशिश है। प्रशांत ने कहा वैवाहिक समारोह में महंगे खर्चीले अनुपयोगी गिफ्ट देने की परंपरा भी बंद होनी चाहिए। लोग जो गिफ्ट सामान देते हैं वो लोग या तो एक दूसरे को ही देते रहते हैं या फिर कुछ समय में अनुपयोगी हो जाते हैं। लेकिन शिद्दत से लगाया एक पौधा, पेड़ बनकर सैकडों सालों तक कॉर्बनडाई ऑक्साइड अवशोषित कर ऑक्सीजन उत्सर्जित करता रहेगा।

खुद की शादी में मांगी थी पुरानी किताबें
प्रशांत महतो ने 2017 में अपने विवाह के दौरान भी कार्ड में गिफ्ट के बजाय नई पुरानी किताबें लाने की अपील की थी। प्रशांत अपने समूह चरामेति फाउंडेशन के जरिए इस चलन को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। अब कई शहरों में इनका संगठन दशगात्र, छठी, आदि कार्यकर्मो में भी पौधे आदान प्रदान करता है। अप्रेल 2018 को अपनी एक और बहन मनीषा महतो के विवाह कार्यक्रम में उपहार में पौधे ही दिए थे, अब तक प्रशांत 172 से ज्यादा वैवाहिक समारोह में पौधे दे चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.