गले में फंसा सिक्का निकालने का अनोखा तरीका;:पतला सा पाइप गले में डाला, सिक्का बाहर

Updated on 19-12-2022 05:07 PM

छतरपुर में एक MBBS डॉक्टर बच्चों के गले में फंसे सिक्के को निकालने के लिए अनोखा तरीका अपनाते हैं। खास बात ये है कि उनका ये तरीका न किसी किताब में लिखा है, न ही मेडिकल साइंस में पढ़ाया गया है। इसमें सर्जरी की आवश्यकता भी नहीं पड़ती है। डॉक्टर मनोज चौधरी अपने इस तरीके से अब तक 105 सिक्के निकाल चुके हैं। वे इलाज में काम आने वाली रबर की छोटी सी नली (Foley catheter) को गले में डालकर ये सिक्का निकालते हैं। डॉ. चौधरी जिला अस्पताल में पदस्थ हैं।

चेतावनी: यह खबर सिर्फ जानकारी के लिए है, घर पर सिक्का निकालने की कोशिश ना करें, इससे बच्चे की जान खतरे में पड़ सकती है। सिक्का फंसने पर तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें।

छतरपुर के अनगौर गांव के रहने वाले बाबूलाल प्रजापति की 3 साल की बेटी साइना प्रजापति ने खेल-खेल में 5 रुपए का सिक्का निगल लिया था। जो उसके गले में ही फंसा रह गया। डॉ. चौधरी ने बताया कि सिक्का 2 दिनों से उसके गले में फंसा था। इस वजह से उसके गले में जख्म हो गया था। मैंने सबसे पहले बच्ची का एक्स-रे कराया और एक्स-रे के आधार पर बिना ऑपरेशन के 5 से 7 मिनट के अंदर सिक्का निकाल दिया। बच्ची अब सुरक्षित है।

डॉक्टर बोले- मैं फोली कैथेटर (Foley's catheter) और 10 ml की एक सिरिंज की मदद से सिक्का निकालता हूं। सबसे पहले मैं एक्स-रे करवाता हूं, इससे अंदाजा लग जाता है कि सिक्का कहां है और किस स्थिति में है। फिर बीमार मरीजों को यूरिन रिलीज कराने में काम आने वाली रबर की छोटी सी नली (Foley's catheter) के एक सिरे को गले में डाल देता हूं, उसे गले में फंसे सिक्के के नीचे तक जाने देता हूं, फिर 10 ml की एक सिरिंज से पंप कर हवा भरता हूं। जिससे गले के अंदर वाली नली का सिरा गुब्बारे की तरह फूल जाता है और फिर मैं आराम से नली को खींचता हूं, जिससे गुब्बारे की तरह फूले हिस्से के साथ सिक्का बाहर निकल आता है।

निजी अस्पताल में आता है काफी खर्च
डॉ. चौधरी ने बताया कि किसी निजी अस्पताल में ऐसा गले में फंसा सिक्का निकालने के लिए एंडोस्कोपी की मदद ली जाती है। वे मरीज को बेहोश भी करते हैं। इस सबका काफी खर्च आता है, लेकिन मेरे इस तरीके से 5 मिनट में ही सिक्का बाहर आ जाता है, इसमें बेहोश करने की भी जरूरत नहीं पड़ती।

डॉक्टर फीस में लेते हैं निकाला गया सिक्का
डॉ. मनोज ने बताया कि सिक्के निगलने की ज्यादातर घटनाएं बच्चों के साथ ही होती है। क्योंकि उनका गला और आहार नली छोटा होता है। इससे सिक्का गले और आहार नली में फंस जाता है और उनके पेट में नहीं जा पाता। डॉक्टर ने हंसते हुए बताया कि वह निकाले हुए सिक्के को ही फीस की तरह अपने पास रख लेते हैं। जिसे देने में लोगों को भी कोई दिक्कत नहीं होती।

2 दिन तक यहां-वहां ही घूमते रहे
बच्ची के पिता बाबूलाल ने बताया कि जब सिक्का फंसा तो पहले हमने घर पर ही घी, दूध और लिक्विड पिलाकर सिक्का निकालने का प्रयास किया। बात नहीं बनी तो हकीमों और गांव के डॉक्टर्स के पास लेकर गए। 2 दिन तक हम यहां-वहां सिक्का निकलवाने के लिए घूमते रहे। 2 दिन तक हमारी बिटिया ने खाना नहीं खाया और उसकी हालत बिगड़ने लगी। तभी एक परिचित ने हमें डॉ. चौधरी के तरीके के बारे में बताया, वह इस मामले में एक्सपर्ट तो हैं ही साथ ही इसके बदले कोई पैसा भी नहीं लेते। डॉक्टर साहब ने बताया कि अगर थोड़ा और लेट हो जाते तो सिक्का आहार नली को काट देता और कई तरह की अन्य दिक्कतें हो जातीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.