केंद्रीय मंत्री शिवराज ने भोपाल में शिव आराधना की:बड़ वाले महादेव मंदिर की शोभायात्रा में हुए शामिल

Updated on 26-02-2025 02:46 PM

महाशिवरात्रि के अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल स्थित बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक और पूजन किया। चौहान शोभायात्रा में भी शामिल हुए। मंदिर से चल समारोह के रूप में शोभायात्रा निकाली जा रही है, जिसमें धार्मिक झांकियां भी शामिल हैं। साथ ही, डमरू दल भी प्रस्तुति दे रहा है।

शिवराज सिंह चौहान के साथ कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, सांसद आलोक शर्मा और महापौर मालती राय भी मौजूद रही। पूजन-अभिषेक के बाद शिवराज सिंह चौहान बोले, "अद्भुत हैं भगवान भोले शंकर! दुनिया में जिसे सब ठुकरा दें, उसे भी अपनाते हैं भगवान भोले शंकर। चाहे भूत हो, प्रेत हो, पिशाच हो, देवता हो, मानव हो या साधारण जन,सभी पर उनकी कृपा और आशीर्वाद बरसता है।"

भोजपुर में 7.5 फुट ऊंचे शिवलिंग को फूलों से सजाया

रायसेन जिले के भोजपुर मंदिर में भी सुबह से भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। यहां 7.5 फुट ऊंचे शिवलिंग को फूलों से सजाया गया है। यहां शिव मंदिर में 26 से 28 फरवरी तक तीन दिवसीय 'महादेव' महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं।

मध्यप्रदेश शासन और संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इसमें श्रद्धालुओं का प्रवेश निशुल्क रहेगा।

भोजपुर में विशेष आयोजन, एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने बताया कि महोत्सव में करीब एक लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। प्रशासन ने इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। आयोजन स्थल का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक की गई है।

पहले दिन शिव भाई गुप्ता लोकगान करेंगे, अभिलाष चौबे बधाई लोकनृत्य और हीरामणि वर्मा मटकी लोकनृत्य की प्रस्तुति देंगे। प्रसिद्ध सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा भक्ति वादन से माहौल को भक्तिमय बनाएंगे।

27 फरवरी को अंशुल प्रताप सिंह शिव तांडव की अद्भुत प्रस्तुति देंगे। इसके बाद अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें हरिओम पंवार, अनामिका अंबर, विष्णु सक्सेना, बलराम श्रीवास्तव, मेधा, अमन अक्षर और लक्ष्मण नेपाली अपनी कविताओं से समां बांधेंगे।

महोत्सव के अंतिम दिन 28 फरवरी को राजकुमार ठाकुर लोकगायन करेंगे, संजय महाजन गणगौर लोकनृत्य और अमित घारू बरेदी-नौरता लोकनृत्य प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अरुणीता कुंजीलाल और नचिकेत लेले का सुगम संगीत मुख्य आकर्षण रहेगा।

बैरागढ़ में शिव बारात और भंडारे का आयोजन

संत हिरदाराम नगर स्थित संकट मोचन खेड़ापति हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि का उत्सव 21 सालाें से मनाया जा रहा है। इस साल 19 से 25 फरवरी तक भागवत कथा का आयोजन किया गया। जिसमें वृंदावन धाम के आचार्य राम मोहन तिवारी ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया। 26 फरवरी की सुबह शिव अभिषेक, हवन और पूजन होगा। दोपहर 1 बजे भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। बारात में उज्जैन की डमरू पार्टी, हाथी-घोड़े और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए शामिल होंगे।

विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां भी इस शोभायात्रा का हिस्सा होंगी। संत नगर की परिक्रमा के बाद मंदिर में बारात का समापन होगा और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

भोपाल में विभिन्न स्थानों पर भव्य आयोजन

भोपाल में सनातन धर्म सेवा समिति द्वारा 14 वर्षों से मनाए जा रहे महाशिवरात्रि पर्व के तहत इस बार भी उत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। न्यू सिंधी कॉलोनी स्थित कम्युनिटी हॉल में बाबा भोलेनाथ को हल्दी और मेहंदी लगाने का कार्यक्रम होगा, जिसमें भक्ति संगीत का आयोजन किया जाएगा।

26 फरवरी की सुबह 11 बजे सिंधी कॉलोनी चौराहे पर विशाल भंडारा आयोजित होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। शाम 6 बजे सिंधी कॉलोनी चौराहे से शिव बारात निकाली जाएगी, जो पुरानी सिंधी कॉलोनी और शांति नगर से होती हुई न्यू सिंधी कॉलोनी के कम्युनिटी हॉल में समाप्त होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.