केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल विकास यात्रा में हुए शामिल

Updated on 16-02-2023 05:24 PM

केन्द्रीय खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल पिछले दिनो  बालाघाट जिले के परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा में शामिल हुए। विकास यात्रा में उनके साथ आयुष राज्य मंत्री श्री रामकिशोर ‘नानो’ कावरे, सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि शामिल हुए।

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री पटेल ने विकास यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि वंचित वर्गों को सरकारी योजना का लाभ दिलाना जन-प्रतिनिधियों का दायित्व है। उन्होंने सभी से विकास यात्रा को सफल बनाने का आग्रह किया। आयुष राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन था कि विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचे। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजना लाड़ली लक्ष्मी, संबल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान-निधि और मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना की जानकारी उपस्थित समुदाय को दी। यात्रा के दौरान राज्य सरकार की योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को स्वयं का व्यापार शुरू करने के लिये ऋण राशि स्वीकृति-पत्रों का वितरण किया गया।

खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों को किया जायेगा प्रोत्साहित

केन्द्रीय खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री श्री पटेल ने  बालाघाट में हुई बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले के जनजातीय बहुल क्षेत्र में मोटे अनाज कोदो-कुटकी का प्रचुर मात्रा में उत्पादन होता है। इसकी ब्रॉण्डिंग कर बाजार उपलब्ध कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में खाद प्र-संस्करण इकाइयों को प्रोत्साहित किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिये अधिक से अधिक प्रकरणों में ऋण राशि स्वीकृत किये जाने के निर्देश दिये। बैठक में नल-जल योजना सहित अन्य जन-कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में करीब 360 करोड़ रूपये की संजय सरोवर परियोजना पर भी चर्चा की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित इसके आसपास की बेशकीमती सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं और अतिक्रमण की चपेट से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन एक हाईटेक व्यवस्था लागू करने जा रहा…
 29 June 2026
भोपाल। भोपाल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए दूध खरीद दर में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। संघ ने दूध की खरीद दर बढ़ाकर 870…
 29 June 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई। बदमाशों ने पीछे के…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
भोपाल। शहर बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को कोर्ट नए सिरे से सुनवाई करने जा रहा है। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह के लंबित आवेदनों…
 29 June 2026
 इंदौर। यशवंत क्लब में रविवार को मैनेजिंग कमेटी को लेकर हुए चुनाव काफी दिलचस्प रहे। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली, दोनों पदों पर…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
 भोपाल। ऐशबाग के सुदामा नगर में रेलवे से सेवानिवृत्त हेमंत फिलेमोन उर्फ हेमंत बारिक और उनकी पत्नी शकुंतला फिलेमोन की दोहरे हत्याकांड की जांच अब गहन हो गई है। पुलिस…
 29 June 2026
मध्य प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था अब डिजिटल युग में एक बड़ा कदम रखने जा रही है। प्रदेश सरकार ने अदालतों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के उपयोग को आसान और पारदर्शी बनाने…
Advt.