केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाआर्यमन, प्रभारी मंत्री, ऊर्जा मंत्री भी दौड़े

Updated on 10-03-2023 06:16 PM

कांग्रेस नेता स्व.माधवराव सिंधिया की जयंती के मौके पर शुक्रवार को पूरा शहर दौड़ा है। मेला ग्राउंड से मैराथन की शुरूआत हुई है। जिसमें पुरुष और महिलाओं के अलग-अलग रूट थे। पुरुषों को मेला ग्राउंड से बिरला नगर पुल, हजीरा, किलागेट होते हुए फूलबाग होते हुए एमएलबी कॉलेज पहुंचे तो महिलाएं एग्रीकल्चर कॉलेज, गाढ़रवाली पुलिया से होते हुए तानसेन नगर, पड़ाव फूलबाग होते हुए MLB कॉलेज के मैदान पहुंची हैं। खास बात यह रही कि शहर के लोगों के साथ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनके बेटे महाआर्यमान सिंधिया, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट भी दौड़े हैं, जबकि मुख्य अतिथि फिल्म कलाकार महिमा चौधरी कार में रोड शो की तरह निकली हैं। खास बात यह रही कि केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने पूरी मैराथन में दौड़ लगाई। इस दौरान उनकी एनर्जी देखने लायक थी।

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता व कांग्रेस नेता रहे स्व. माधवराव सिंधिया की 78वीं जयंती पर मैराथन का आयोजन किया गया था। सुबह 6.30 बजे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, फिल्मी दुनिया की अदाकारा महिला चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में काफी संख्या में युवा शामिल हुए थे। युवाओं में जोश भरने के लिए ग्वालियर रियासत के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनके सुपुत्र महाआर्यमान सिंधिया भी मैराथन में दौड़े हैं। यह मैराथन मेला ग्राउंड से गोला का मंदिर, हजीरा, किलागेट, फूलबाग, नदीगेट, पुरानी हाईकोर्ट होते हुए MLB कॉलेज पर समाप्त हुई। मैराथन में विजेताओं के लिये आकर्षक इनाम भी रखे गए थे।
मैराथन में युवाओं की भीड़ देखकर खुश हुए सिंधिया
- मैराथन में युवाओं की भीड़ देखकर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया काफी खुश नजर आए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि पूरा शहर आज पिता स्व. माधवराव सिंधिया की स्मृति में दौड़ रहा है। उनका कहना था कि मैराथन में दौड़ रहे इन युवा धावकों से मुझे ऊर्जा मिलती है। इनको देखकर संघर्ष कर मंजिल हासिल करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने मैराथन के आयोजन के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पीठ भी थपथपाई है।

महिमा बोली-हमारे शेर हैं सिंधिया
- फिल्म अदाकारा महिमा चौधरी ने कहा कि इतनी युवाओं की भीड़ मैराथन में देखकर वह आश्चर्य चकित हैं। पूरे देश से लोग यहां आए हैं। खुद ग्वालियर के लीडर और हमारे शेर सिंधिया इसमें पूरी ऊर्जा से दौड़े हैं।
स्टेज पर सिंधिया के साथ सेल्फी लेती नजर आईं महिमा चौधरी
- स्टेशन पर कार्यक्रम के दौरान ज्यादातर समय तक फिल्म अदाकारा महिमा चौधरी केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सेल्फी लेती ही नजर आई हैं। वह इस पूरे इवेंट को मोबाइल में कैद करती रहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.