केन्द्रीय मंत्री ने जिला पंचायत में स्थापित हुये 26 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लान्ट का किया उदघाटन

Updated on 26-09-2022 05:27 PM
अपने एक दिवसीय मुरैन प्रवास के दौरान केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नवीन जिला पंचायत भवन में स्थापित किये 26 किलोवॉट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का फीता काटकर उदघाटन किया। यह सोलर पावर संयंत्र हाईब्रिड कैपेक्स मॉडल का है। इसकी स्थापना पर जिला पंचायत ने 17.12 लाख रूपये व्यय किये हैं। यह संयंत्र 4 यूनिट प्रति किलो वॉट के मान से 14 यूनिट विद्युत प्रतिदिन जनरेट करेगा। इस संयंत्र से प्रतिमाह लगभग 3 हजार 100 यूनिट की विद्युत बचत देयक में होगी। संयंत्र प्रतिवर्ष लगभग 37 हजार यूनिट विद्युत जनरेट करेगा।

इस पर प्रतिवर्ष ढ़ाई से तीन लाख रूपये की बचत होगी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री बी कार्तिकेयन, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी, जिला पंचायत  सीईओ श्री रोशन कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती गुर्जर, उपाध्यक्ष श्री बनावारी लाल धाकड़, पिछड़ा वर्ग अल्प संख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह कंषाना, ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिर्राज डंडौतिया, जौरा विधायक श्री सूबेदार सिंह रजौधा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री योगेशपाल गुप्ता, पूर्व मंत्री श्री रूस्तम सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हमीर पटेल व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के 33 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट,…
 17 June 2026
भोपाल, एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले रिमांड पूरी…
 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी में है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात…
 17 June 2026
भोपाल, अपनी धीमी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में आई भोपाल मेट्रो जल्द ही नए कलेवर में नजर आएगी। इसकी न सिर्फ स्पीड बढ़ेगी, बल्कि फेरे भी बढ़ जाएंगे। जुलाई में सिग्नलिंग…
 17 June 2026
भोपाल, भोपाल में रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300 सदस्य पिछले करीब 15 सालों से अपनी ही जमीन की रजिस्ट्री और प्लॉट आवंटन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे…
 17 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके करियर के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। वे पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी…
 17 June 2026
भोपाल। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नवदुनिया से विशेष बातचीत में देवकीनंदन ठाकुर…
 17 June 2026
भोपाल। राजधानी में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी पार्सल डिलीवरी कॉल के जरिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नरेंद्र कुमार अहिरवार का मोबाइल हैक कर…
 17 June 2026
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मंत्री और बागली व हाटपिपल्या से तीन बार विधायक रह चुके दीपक जोशी के नाम और छवि का दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है।…
Advt.