केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज भोपाल में:बोले- राहुल गांधी 1962 में जी रहे, भारत की सेना पर विश्वास नहीं

Updated on 26-12-2022 09:54 PM

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज भोपाल में तात्या टोपे स्टेडियम पहुंचे। खेलो इंडिया के आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। खेलो इंडिया 30 जनवरी से मध्यप्रदेश में आयोजित किया जाएगा।

राहुल गांधी के सेना पर दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, राहुल गांधी 1962 के जमाने में जी रहे हैं। राहुल गांधी भारत की सेना को बार-बार नीचा दिखाने का काम न करें। क्या कांग्रेस ने ठान लिया है कि भारत की सेना का मनोबल गिराना है। क्या राहुल गांधी को भारत की सेना पर विश्वास नहीं है? बार-बार आपको चीन क्यों भारी लगता है?

कांग्रेस के समय 10 साल तक सेना के जवानों को ना स्नो बूट मिले, ना स्नो सूट, ना बुलेट प्रूफ जैकेट, ना लड़ाकू विमान मिले। मोदी सरकार आने के बाद मेक इन इंडिया डिफेंस सेक्टर में हुआ। राफेल विमान भी मिले और लड़ाकू विमानों के साथ बुलेट प्रूफ जैकेट, स्नो बूट्स, स्नो सूट से लेकर सेना को मजबूत करने का काम किया। दुनिया में भारत का मान-सम्मान और ताकत बढ़ी है। देश में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आज भी देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।

राहुल जम्मू कश्मीर जाएं, लेकिन एक पर्यटक की तरह
अनुराग ठाकुर बोले, कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। आज राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लाल चौक पर झंडा फहराने की बात कर रहे हैं। 1942 में हमारे नेताओं को जेल में डाला था। 2011 में जब हमने झंडा फहराने की बात कही थी, तो कश्मीर पहुंचने पर मुझे, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को जेल में डाल दिया गया था। लेकिन, राहुल गांधी जी यह भारत देश है, मोदी की सरकार है, यहां हर घर तिरंगा फहराया जाता है। आपको भी तिरंगा फहराने के लिए स्वागत है। आप जम्मू कश्मीर आएं एक पर्यटक की तरह, लेकिन ध्यान रहे कि देश में शांति को भंग न करें। आज जम्मू कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो रहा है, लेकिन जब 1992 में भाजपा के वरिष्ठ नेता जोशी जी गए, तो आतंकवादी घटनाएं बढ़ गई थीं। इन्होंने कभी 26/11 हमले का जवाब नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं, जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक की।

एमपी में यूथ गेम्स की बहुत सारी संभावनाएं
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी को लेकर ठाकुर बोले, मध्यप्रदेश में बहुत सारी संभावनाएं हैं। अच्छा काम है। इंफ्रॉस्ट्रक्चर बहुत अच्छा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बहुत अच्छा काम किया है। अगर दूसरे राज्य इसी तरह काम करें, तो देश के खिलाड़ी सभी जगह नाम कमाएंगे।

आरोप लगाने के कारण कांग्रेस का स्तर गिर रहा
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को ब्रिटेन का खुफिया एजेंट बताने के सवाल पर अनुराग ठाकुर बोले, कांग्रेस से भाजपा को कोई सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। अटल बिहारी वाजपेई इस देश के सबसे अधिक चाहने वाले नेताओं में से एक हैं। कांग्रेस को आरोप लगाने के अलावा कुछ नहीं आता और इसी कारण उनका स्तर गिरता जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.