केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बालाघाट से साधेंगे महाकोशल के समीकरण

Updated on 22-06-2023 06:01 PM

 भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को एक दिवसीय प्रवास पर बालाघाट आएंगे। शाह के दौरे के जरिये भाजपा महाकोशल के बिगड़े समीकरणों को साधेगी। बालाघाट मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित है, इसलिए माना जा रहा है कि शाह का दौरा आदिवासियों को साधने के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा। इसके आसपास के जिले सिवनी और छिंदवाड़ा भी आदिवासी बहुल हैं।

शाह के इस दौरे को भाजपा की चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बालाघाट से पहले छिंदवाड़ा और सतना प्रवास पर आ चुके हैं। सतना में वह शबरी जयंती पर आयोजित कोल समाज के सम्मेलन में शामिल हुए थे।

माना जा रहा है कि महाकोशल क्षेत्र के समीकरणों को साधने के लिए सम्मेलन में शाह को बालाघाट आमंत्रित किया गया है। इसका लाभ आदिवासी वोट के रूप में पार्टी को मिलेगा। भाजपा का परंपरागत गढ़ माने जाने वाले महाकौशल क्षेत्र में पार्टी को नगरीय निकाय चुनाव में झटका लगा है।

जबलपुर नगर निगम और बालाघाट जिला पंचायत में में कांग्रेस के को विजय मिली थी। क्षेत्र के भाजपा नेता पार्टी से इसलिए भी नाराज हैं क्योंकि क्षेत्र को शिवराज मंत्रिमंडल में पर्याप्त स्थान नहीं दिया गया है। इन प्रतिकूल परिस्थितियों को अनुकूल करने के लिए शाह को बुलाया गया है। सम्मेलन के मंच पर स्थानीय नेताओं को आने का मौका मिलेगा।

गढ़ में पिछली बार तीन सीटें हार गई थी भाजपा

बालाघाट भी भाजपा का गढ़ रहा है लेकिन जिले की सात में से तीन सीटें भारतीय जनता पार्टी के पास नहीं हैं। इनमें आदिवासी सीट बैहर भी शामिल है। बेहर से कांग्रेस के संजय उईके विधायक हैं। संजय के पिता गणपत सिंह उईके भी दिग्विजय सरकार में मंत्री रहे हैं।

लांजी विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस की हिना कांवरे का कब्जा है, वह 2013 से दो चुनाव जीत चुकी हैं। हिना कमल नाथ सरकार के दौरान मप्र विधानसभा में उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। लांजी से भाजपा के रमेश भटेरे 2008 में चुनाव जीते थे। यहां से स्व दिलीप भटेरे (भाजपा)और नरबदा प्रसाद श्रीवास्तव विधानसभा उपाध्यक्ष व मंत्री रह चुके हैं। भाजपा का लक्ष्य इस बार ऐसी जटिल सीटों को कांग्रेस से छुड़वाना है।

महाकोशल में कुल सीटें- 38

भाजपा-13

कांग्रेस-24

अन्य-एक

इनका कहना है

महाकोशल हमेशा से ही भाजपा का गढ़ रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री शाह के आने से हमारे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आएगी। जन- जन तक मोदी और शिवराज सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को हम बेहतर ढंग से पहुंचाएंगे। आगामी चुनाव से पहले उनका मार्गदर्शन हमें ज्यादा सीटें जीतने में मददगार साबित होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.