केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को बालाघाट में गौरव यात्रा का करेंगे शुभारंभ

Updated on 20-06-2023 06:08 PM

भोपाल । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 22 जून को बालाघाट आएंगे। शाह गौरव यात्रा का शुभारंभ बालाघाट में वीरांगना रानी दुर्गावती के चरणों में अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शाह के आगमन एवं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को निवास कार्यालय पर वर्चुअली समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बालाघाट में अमित शाह का आगमन हो रहा है, जो बालाघाट के लिए सौभाग्य की बात है। उनका आना अपने आप में एक घटना है।

गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह के कार्यक्रम की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों। प्रशासनिक दृष्टि से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। स्वागत में कोई कमी न रहे। समीक्षा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम पूरे उत्साह, आनंद और जोश के साथ आयोजित हो। बालाघाट अद्भुत शहर है। कार्यक्रम के लिए शहर को साफ- सुथरा और सजा कर आकर्षक बनाया जाए। कार्यक्रम में जिले की हर पंचायत से लोगों का प्रतिनिधित्व हो। लाड़ली बहना सेना को भी आमंत्रित किया जाए।

शाह के आगमन को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा इंतजाम बेहतर हों। केंद्रीय गृह मंत्री के नाते राज्य शासन की ड्यूटी है कि उनकी सुरक्षा स्वागत और सत्कार में कोई कमी नहीं रहे। जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी समन्वय कर कार्यक्रम को बेहतर बनाने में जुट जाएं।

मुख्यमंत्री चौहान ने जिले में अब तक की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। बैठक में बताया गया कि गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह बालाघाट में रोड शो में हिस्सा लेंगे। यह रोड शो शहर के जय स्तंभ से डा. आंबेडकर चौराहा, सीएम राइज स्कूल तक कुल डेढ़ किलोमीटर का निकाला जाएगा।

इसके बाद मंचीय कार्यक्रम होगा, जिसमें 60 से 65 हजार लोगों के आने की संभावना है। जिले की 700 ग्राम पंचायतों से एक -एक वाहन में लोग कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। पूर्व मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरी शंकर बिसेन, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग और कमिश्नर- कलेक्टर बैठक में वर्चुअली जुड़े।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.