सारंगढ़ तहसील परिसर में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Updated on 28-01-2026 02:33 PM

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में सरकारी व्यवस्था की लापरवाही को उजागर करती एक गंभीर घटना सामने आई है। सारंगढ़ तहसील कार्यालय परिसर में बरगद के पेड़ के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि शव किसी एकांत स्थान पर नहीं, बल्कि एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय और खाद्य शाखा के बीच स्थित बरगद के चबूतरे पर पाया गया।

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि तहसील जैसे संवेदनशील सरकारी परिसर में कोई अज्ञात व्यक्ति कब आया, कितनी देर वहां मौजूद रहा और उसकी मौत कब हुई, इसकी जानकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को कैसे नहीं हुई। इस मामले ने तहसील परिसर की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मौके से एक डिस्कवर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 AE 3326 भी बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने जांच के दायरे में लिया है। आशंका जताई जा रही है कि इसी वाहन के जरिए मृतक की पहचान हो सकती है।

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। वहीं, तहसील कार्यालय परिसर में इस तरह की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस लापरवाही को लेकर क्या कदम उठाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.