
जिसने शुक्रवार सुबह 7 बजे के लगभग बैरक के पीछे बने शौचालय से निकले वेंटीलेशन के पाइप से गमछा बांधकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में शव को उतरवाकर पीएम के लिए पहुचाया गया। गौरतलब है कि जेल में कैदियों की गतिविधियों की निगरानी करने के लिए पूरी जेल को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है, बावजूद इसके कैदी ने फांसी लगा ली और जेल प्रबंधन को इसकी भनक नहीं लगी।