साल 2024 में कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी, इस सर्वे से समझिए

Updated on 22-02-2024 02:38 PM
नई दिल्ली: देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कर्मचारियों को अपनी सैलरी में भी बढ़ोतरी का इंतजार है। इस साल कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा हो सकता है। एक सर्वे में यह बात सामने आई है। ग्लोबल प्रोफेशनल फर्म एऑन (Aon) के वार्षिक वेतनवृद्धि और कारोबार सर्वेक्षण 2023-24 भारत के मुताबिक, भारत में इस साल कर्मचारियों की सैलरी में 9.5 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान है। यह साल 2023 की वास्तविक वेतनवृद्धि 9.7 फीसदी से थोड़ा कम है। सर्वे के मुताबिक, वैश्विक महामारी के बाद 2022 में उच्च वेतनवृद्धि के बाद भारत में वेतन वृद्धि एक अंक यानी 10 फीसदी से कम पर स्थिर हो गई है। सर्वेक्षण में करीब 45 उद्योगों की 1,414 कंपनियों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है। एऑन का कहना है कि चार में से तीन कंपनियां 2024 में 9 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी करेंगी।

इन कंपनियों में बढ़ेगी ज्यादा सैलरी


कंपनी के वार्षिक वेतन वृद्धि और टर्नओवर सर्वेक्षण 2023-24 भारत में कहा गया है कि इस वर्ष 10.1 फीसदी वेतन वृद्धि के साथ मैन्युफैक्चिरिंग सेक्टर सबसे आगे रहेगा। वहीं प्रोडक्ट्स कंपनी 9.5 फीसदी की बढ़ोतरी दे सकती हैं, जबकि सर्विस कंपनियों में 8.2% की बढ़ोतरी की उम्मीद है। यहां तक कि स्टार्टअप भी पुरानी आईटी सेवा फर्मों की तुलना में बेहतर भुगतान कर सकते हैं। एओन का अनुमान है कि यह साल 2023 में 9 फीसदी की तुलना में औसतन 8.5 फीसदी इजाफा करेंगी।

इन देशों से आगे रहेगा भारत


बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) 9.8 फीसदी की बढ़ोतरी दे सकते हैं। इसमें सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि वित्तीय संस्थानों में 9.9% अनुमानित है। एओन के अध्ययन से पता चलता है कि साल 2023 में नौकरी छोड़ने की दर 18.7% थी, जबकि 2021 और 2022 में यह 21 फीसदी से ज्यादा थी। दुनिया के अन्य एशिया प्रशांत देशों और ऑस्ट्रेलिया की तुलना में भारत में वेतन वृद्धि काफी अधिक होने की उम्मीद है। इसमें बांग्लादेश दूसरे नंबर पर है, जहां 7.3 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद है। चीन में 2023 में वृद्धि 5.5% थी और 2024 में 5.7 फीसदी होने की उम्मीद है। जापानी कंपनियों द्वारा 2023 में 3.3% के मुकाबले 3.6 फीसदी देने की उम्मीद है। एओन ने 45 उद्योगों में 1,414 फर्मों के डेटा का विश्लेषण किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.