टीम प्रहरी अभियान के तहत जोन 9 में सख्त कार्रवाई

Updated on 06-02-2026 12:08 PM

रायपुर। टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन एवं नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देशानुसार नगर निगम जोन क्रमांक 9 क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई।

नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़नदस्ता एवं जोन 9 नगर निवेश विभाग द्वारा यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में यह अभियान संचालित किया गया। कार्रवाई जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा के मार्गदर्शन तथा कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता सैय्यद जोहेब एवं उप अभियंता श्री अतुल बंसल की उपस्थिति में की गई।

जनशिकायत के आधार पर मोवा अंडरब्रिज के नीचे अवैध रूप से लगाए गए 14 ठेलों को क्रेन की सहायता से हटाया गया। इस कार्रवाई से यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया गया तथा जनहित में समस्या का त्वरित समाधान किया गया।

इसी क्रम में जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर, मोवा में आवासीय क्षेत्र में संचालित एक बेकरी के संबंध में प्राप्त जनशिकायत को सही पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करते हुए बेकरी को सीलबंद किया गया। आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधि संचालित किए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनशिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण प्राथमिकता है तथा अवैध कब्जे एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.