प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रवासी भारतीय एकजुट होकर बन गए हैं एक परिवार

Updated on 14-10-2022 05:13 PM

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रवासी भारतीयों को हमने एक परिवार के रूप में जोड़ दिया है। कोविड काल और विभिन्न अवसरों पर प्रवासी भारतीयों ने जो सहयोग किया वह अतुलनीय है। यूक्रेन युद्ध के समय, ऑपरेशन गंगा में भी प्रवासी भारतीयों का सहयोग मिला था। दुनिया के विभिन्न देशों में रहने वाले भारतीय एकजुट हैं। प्रधानमंत्री मोदी की अनेक देशों की यात्रा के दौरान प्रवासी भारतीय उनसे अनिवार्य रूप से भेंट करते हैं। इंदौर में आगामी 8, 9 और 10 जनवरी 2023 को प्रवासी भारतीय दिवस के आयोजन का दायित्व विदेश मंत्रालय के साथ संयुक्त रूप से करने के लिए मध्यप्रदेश को मिला है, जो सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम की आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। कार्यक्रम को अत्यधिक सफलता मिलेगी। मुख्यमंत्री चौहान आज प्रवासी भारतीय दिवस 2023 के लिए तैयार की गई वेबसाइट https://pbdindia.gov.in/ के लांचिंग कार्यक्रम को निवास से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर, केंदीय राज्य मंत्री व्ही एस मुरलीधरन, विदेश मंत्रालय के सचिव डॉ. औसफ सैयद नई दिल्ली से वर्चुअली जुड़े। मुख्यमंत्री चौहान ने रिमोट का बटन दबाकर प्रवासी भारतीय दिवस की वेबसाइट लांच की। कार्यक्रम में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव प्रवासी भारतीय विभाग मोहम्मद सुलेमान और सचिव जॉन किंग्सली भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 9 जनवरी 1915 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस लौटे थे। इस उपलक्ष्य में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। यह दिवस भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान का प्रतीक है। कोविड काल में प्रवासी भारतीय दिवस नहीं मनाया जा सका था। इस वर्ष 17 वें प्रवासी भारतीय दिवस पर इंदौर में 8,9 और 10 जनवरी को विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में वर्ष 2015 में प्रवासी भारतीय विभाग का गठन किया गया। फ्रेंडस आफ एम पी पोर्टल का निर्माण भी किया गया। इंदौर में तीन दिनी प्रवासी भारतीय दिवस के कार्यक्रमों के लिए यह प्रयास किए जा रहे हैं कि सभी कार्यक्रम अदभुत हों। इंदौर नगर स्वच्छता का चेंपियन है। इंदौर के निकट उज्जैन में महाकाल लोक का हाल ही में प्रधानमंत्री जी ने लोकार्पण किया है। प्रवासी भारतीय दिवस में आने वाले प्रतिभागी महाकाल लोक का भी दर्शन करेंगे। गत 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम से लगभग 40 देश के भारतवंशी जुड़े थे। फ्रेंडस आफ मध्यप्रदेश से 10 हजार से अधिक प्रवासी भारतीय मित्र जुड़ चुके हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस के व्यवस्थित आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम के प्रथम दिन 8 जनवरी को आधा दिन मध्यप्रदेश पर केंद्रित होगा, जिसमें प्रमुख रूप से टेक्सटाईल और गारमेंट, ऑटोमोबाइल, हेल्थ केयर, फार्मास्यूटिकल इंजीनियरिंग सेक्टर, डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग, आय टी, वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स, अनाज उत्पादन और मध्य प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं और अवसरों पर केंद्रित सत्र होंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस और 11 एवं 12 जनवरी 2023 को हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों की शुरुआत की जा चुकी है। आज प्रवासी भारतीय दिवस की वेबसाइट लांच होने के पश्चात यह सिंगल विंडो की तरह कार्य करने वाली साइट होगी। उन्होंने विदेश मंत्री को आश्वस्त किया कि प्रवासी भारतीय दिवस के यादगार आयोजन कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.