
इस मौके पर विधायक भूपेंद्र मरावी ने किसानों की मांग को गंभीरता से सुना और कहा कि किसानों की सभी मांगें जायज हैं। वह निश्चित तौर पर किसानों की मांगों व समस्या के समाधान हेतु राज सरकार को पत्र लिखकर किसानों की मांग से सरकार को अवगत कराएंगे।
22 नवम्बर को भोपाल में विशाल अंदोलन
जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने बताया कि 22 नवंबर को चलो ग्राम सभा से
विधानसभा अभियान में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर विशाल आंदोलन किया
जाएगा साथ ही 19 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में देशभर के किसान
लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य की मांग को लेकर लाखों की संख्या में किसान
गर्जना रैली में शामिल होंगे। इस ज्ञापन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बिहारी
लाल साहू,ग्राम बरगांव के ग्राम अध्यक्ष प्रहलाद खम्परिया, सदस्य कार्तिक
वनवासी आदि लोग उपस्थित रहे।