अंडर-19 वर्ल्ड कप आज से साउथ अफ्रीका में ओपनिंग मैच मेजबान और वेस्टइंडीज के बीच

Updated on 19-01-2024 01:44 PM

साउथ अफ्रीका में आज से अंडर-19 वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मेजबान साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच ब्लमफोन्टेन के जेबी मार्क्स ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।

50 ओवर का वर्ल्ड कप 5 वेन्यू पर 16 टीमों के बीच खेला जाएगा। फाइनल मैच 11 फरवरी को विलोमूर पार्क में होगा। टूर्नामेंट में कुल 41 मैच होंगे। यह वर्ल्ड कप का 15वां सीजन है। टूर्नामेंट पहले श्रीलंका में होना था, लेकिन नवंबर में बोर्ड पर लगे बैन के चलते ICC ने श्रीलंका से मेजबनी छीनकर साउथ अफ्रीका को दे दी।

16 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा
अंडर-19 वर्ल्ड कप नए फॉर्मेट में होगा। 16 टीमों को 4-4 टीमों के 4 ग्रुप में बांटा गया। हर ग्रुप की 3-3 टीमें सुपर-12 स्टेज में एंट्री करेगी। यहां 6-6 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। इन ग्रुप की 2-2 टॉप टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। जिन्हें जीतने वाली टीमों के बीच 11 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

भारत का पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ
टूर्नामेंट में आज मेजबान साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से करेगी। मैच 20 जनवरी को मेगॉन्ग ओवल में खेला जाएगा। भारत के ग्रुप में बांग्लादेश के साथ आयरलैंड और अमेरिका भी है। ऐसे में टीम को सुपर-12 स्टेज में पहुचंने में कोई दिक्कतें मिलते नजर नहीं आ रही हैं। ग्रुप स्टेज में भारत के सभी मैच मेगॉन्ग ओवल मैदान पर ही खेले जाएंगे।

डिफेंडिंग चैंपियन है भारत
अब तक 14 बार खेले गए टूर्नामेंट में भारत ने सबसे ज्यादा 5 बार ट्रॉफी जीती। टीम इंडिया ही टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन भी है, टीम ने 2022 में इंग्लैंड को फाइनल हराकर खिताब जीता था। भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 3 और पाकिस्तान ने 2 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है। वहीं बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने 1-1 बार खिताब अपने नाम किया है। श्रीलंका और न्यूजीलैंड जैसी टॉप टीमें एक-एक बार रनर-अप रहीं, लेकिन कभी खिताब नहीं जीत सकीं।

कहां देख सकते हैं टूर्नामेंट
ICC के सभी इवेंट के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स साल 2027 तक स्टार के पास है। अंडर-19 वर्ल्ड कप भी बाकी ICC टूर्नामेंट की तरह टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT पर हॉटस्टार पर देख सकेंगे।

ICC ने बैन की वजह से श्रीलंका से मेजबानी छिनी
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने नवंबर में श्रीलंका से अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी छिनी थी। ICC ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) में सरकार की दखलअंदाजी को देखते हुए बोर्ड को 10 नवंबर 2023 को सस्पेंड किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.