चाचा थे देश के दूसरे राष्ट्रपति, 16 साल के करियर में भतीजा नहीं खेल पाया एक भी वर्ल्ड कप

Updated on 01-11-2023 02:11 PM
नई दिल्ली: देश में वर्ल्ड कप जारी है। भारत अपने तीसरे खिताब की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। रोहित सेना लीग राउंड में लगातार छह मैच जीतकर टूर्नामेंट की एकमात्र अजेय टीम बनी हुई है। इस बीच आज एक ऐसा खिलाड़ी भी अपना जन्मदिन मना रहा है, जिसे अपने शानदार करियर के बावजूद कभी वर्ल्ड कप टीम में सिलेक्ट नहीं किया गया। जी हां! हम बात कर रहे हैं वीवीएस लक्ष्मण की। लक्ष्मण आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1 नवंबर 1974 को आंध्रप्रदेश की राजधानी हैदराबाद में पैदा हुए लक्ष्मण बेहद पढ़े-लिखे परिवार से आते हैं। बेहद कम लोग जानते हैं कि देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन उनके चाचा हैं।

वीवीएस लक्ष्मण के माता-पिता दोनों ही डॉक्टर हैं। वह खुद पढ़ाई में बेहद तेज थे। लक्ष्मण भी मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन बाद में डॉक्टरी छोड़कर क्रिकेटर बनने का फैसला ले लिया। अपने शानदार करियर के बावजूद वह भारत के लिए एक भी विश्वकप नहीं खेल पाए। भारत के लिए 134 टेस्ट और 86 वनडे मैच खेले, इसमें उन्होंने क्रमश : 8781 और 2338 रन बनाए। मगर हर बार किन्हीं कारणों के चलते उन्हें विश्व कप टीम में अपनी जगह से हाथ धोना पड़ जाता।

लक्ष्मण ने 1996 में पहला टेस्ट मैच खेला तो पहला वनडे इंटरनेशनल 1998 में खेला। 1992 में पहला प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले वीवीएस लक्ष्मण भारतीय मिडिल ऑर्डर की जान थे। आपको जानकर दिलचस्पी होगी कि लक्ष्मण अपने प्रथम श्रेणी के डेब्यू में शून्य पर आउट हो गए थे। अपने पहले वनडे में भी खाता नहीं खोल पाए थे। 2001 में ईडन गॉर्डंस में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई उनकी 281 रन की यादगार पारी भारतीय क्रिकेट इतिहास के स्वर्णिम सफर की गौरवगाथा है। तब भारत ने फॉलोऑन खेलते हुए मैच जीता था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वीवीएस लक्ष्मण का बल्ला जमकर रन उगलता था, उन्हें वेरी वेरी स्पेशल का टाइटल भी ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व कप्तान इयान चैपल ने दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.