उनादकट की 12 साल बाद टीम इंडिया में वापसी:बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में चोटिल शमी की जगह लेंगे

Updated on 10-12-2022 06:20 PM
बांग्लादेश के खिलाफ 14 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए जयदेव उनादकट मोहम्मद शमी का स्थान लेंगे। 12 साल बाद टीम इंडिया में उनकी वापसी हो रही है। जयदेव उनादकट ने 2010 में भारत के लिए एकमात्र टेस्ट दक्षिण अफ्रीका में खेला था और इसके बाद उन्हें मौका नहीं मिला। क्रिकेट की एक वेबसाइट के मुताबिक सौराष्ट्र के गेंदबाज जल्द ही चटोग्राम में टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे। फिलहाल अभी वह राजकोट में हैं। वीजा औपचारिकता पूरा होने के बाद वह बांग्लादेश के लिए रवाना हो जाएंगे।

उनादकत चोट की वजह से सीरीज के लिए शामिल होने वाले दूसरे खिलाड़ी
जयदेव उनादकट चोट की वजह से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में शामिल किए जाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा की जगह पर शुक्रवार को अभिमन्यु ईश्वरन को चटोग्राम बुलाया गया था। अभिमन्यु बांग्लादेश में ही टीम इंडिया A के साथ हैं।

जयदेव उनादकट का प्रदर्शन घरेलू टूर्नामेंट में शानदार
जयदेव उनादकट का घरेलू टूर्नामेंट में इस सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा है। हाल ही में संपन्न हुई विजय हजारे ट्रॉफी में उनादकट ने 10 मैचों में 19 विकेट लिए थे। वहीं 2019-20 रणजी सीजन में भी उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने 10 मैचों की 16 पारियों में 67 विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान सात बार पारी में 5 विकेट और तीन बार 10 विकेट हासिल किए थे।

जयदेव उनादकट ने 2013 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने पहला वनडे मैच खेला था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.