UN बोला- गाजा में भूख को हथियार बना रहा इजराइल:कहा- ये युद्ध अपराध; हमास का डिप्टी कमांडर ढेर

Updated on 20-03-2024 12:43 PM

संयुक्त राष्ट्र संघ ने चेतावनी दी है कि इजराइल, गाजा में भूख का इस्तेमाल हथियार की तरह कर रहा है। UN के ह्युमन राइट्स चीफ वॉल्कर टर्क ने मंगलवार को कहा कि गाजा में भुखमरी के हालात इजराइल के वहां खाना बांटने पर लगाई पाबंदियों का नतीजा हैं।

जिस तरह इजराइल खाना पहुंचाने पर रोक लगा रहा है इससे कहा जा सकता है कि ये भुखमरी का इस्तेमाल हथियार की तरह कर रहा है। ये एक युद्ध अपराध है। वहीं, टर्क के प्रवक्ता जेरेमी लोरेंस ने जेनेवा में रिपोर्टर्स को बताया कि ये कोर्ट तय करेगी कि क्या इजराइल ने युद्ध अपराध किया है।

नेतन्याहू बोले- भुखमरी के लिए हम नहीं UN जिम्मेदार
टर्क ने कहा कि गाजा पर इजराइल का कब्जा है ऐसे में उन्हें सुनिश्चित करना चाहिए कि लोगों तक खाना पहुंच पा रहा है या नहीं। दूसरी तरफ, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में बने भुखमरी के हालातों पर UN को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा- गाजा में भुखमरी का जिम्मेदार इजराइल नहीं है। एजेंसियां सही मात्रा में और तेजी से मदद नहीं भेज पा रही हैं।

गाजा के बाहर खाने के ट्रक 20 दिन से इंतजार में
सोमवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि गाजा में खाने की कमी से कुपोषण बढ़ रहा है और जल्द ही भूख से होने वाली मौत के आंकड़ों में इजाफा होगा। गाजा में इस वक्त 10 लाख लोग भुखमरी से जूझ रहे हैं।

इससे पहले ऑक्सफैम ने भी सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट में बताया था कि इजराइल जानबूझकर गाजा में खाने की डिलीवरी को रोक रहा है। खाने के ट्रक 20 दिन से गाजा में घुसने का इंतजार कर रहे हैं।

हमास का टॉप 3 अधिकारी ढेर
अमेरिका में सिक्योरिटी एडवाइडर जेक सुलिवन ने सोमवार को ये कंफर्म कर दिया की इजराइल की कार्रवाई में हमास की लीडरशिप में तीसरे नंबर की हैसियत रखने वाला लीडर मारवान इसा मारा गया है।

मारवान हमास के मिलिट्री विंग अल कासम ब्रिगेड के चीफ मोहम्मद दाएफ का डिप्टी था। मारवान इसा और मोहम्मद दाएफ और याह्या सिनवार ने मिलकर इजराइल पर अटैक का प्लान बनाया था।

सीजफायर पर बातचीत के बाद मोसाद चीफ कतर से लौटे
इजराइल एकतरफ गाजा के आखिरी शहर राफाह पर हमले की तैयारी कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ मोसाद चीफ डेविड बार्निया सीजफायर पर बातचीत के बाद दोहा से वापस इजराइल लौट चुके हैं। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक सीजफायर पर तुरंत को फैसला आता नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, आज इजराइल की वॉर कैबिनेट ने एक मीटिंग बुलाई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.