UN ने माना हमास रेप का कसूरवार:जंग शुरू होने के 150 दिन बाद रिपोर्ट जारी, कहा- 7 अक्टूबर 2023 को 3 जगह गैंगरेप हुए

Updated on 05-03-2024 05:46 PM

7 अक्टूबर को इजराइल-हमास जंग शुरू होने के बाद पहली बार UN ने माना है कि हमास आतंकियों ने हमले के दौरान न सिर्फ 1200 लोगों की हत्या की थी, बल्कि इजराइली और दूसरे देशों की महिलाओं के साथ रेप भी किया था।

UN की एजेंसी ‘स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव्स ऑफ सेक्रेटरी जनरल ऑन सेक्शुअल वॉयलेंस इन कनफ्लिक्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक- 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल की कम से कम तीन लोकेशन्स से ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि वहां महिलाओं से गैंगरेप हुआ था।

इसी दिन इजराइल ने गाजा पर हमला बोला था। जंग अब तक जारी है। हमास का दावा है कि इसमें अब तक 30 हजार फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

रेप के बाद मर्डर भी

रिपोर्ट के मुताबिक- कुछ सबूत ऐसे मिले हैं, जिनसे पता लगता है कि महिलाओं से रेप या गैंगरेप के बाद उनको मार डाला गया। इस रिपोर्ट के जारी होने के बावजूद इजराइल संतुष्ट नहीं है। उसने कहा- हमास ने बर्बरता की तमाम हदें पार कीं और UN इसकी निंदा तक नहीं कर पाया। उसे सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग बुलाकर हमास के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए था।

इजराइली फॉरेन मिनिस्टर इसराइल केत्ज ने कहा- UN अब भी इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। मैंने UN में अपने एंबैसडर से कहा है कि वो इस मामले को उठाएं। तमाम अधिकार होने के बावजूद UN सेक्रेटरी जनरल ने सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग क्यों नहीं बुलाई। हमास और उसके मददगारों पर अब तक पाबंदियां क्यों नहीं लगाई गईं?

पांच महीने क्या करता रहा UN

सोमवार को UN की यह रिपोर्ट जारी होने के बाद इजराइल के आम लोग बेहद गुस्से में हैं। इस बात की जानकारी खुद फॉरेन मिनिस्टर केत्ज ने कहा- हर सबूत सामने था। इसके बावजूद को यह समझने और मानने में 5 महीने लग गए कि हमास के आतंकियों ने इजराइली महिलाओं से गैंगरेप और फिर उनका कत्ल किया था। UN को शर्म आनी चाहिए कि वो इतने बड़े मामले की जांच तक नहीं करा पाया।

सीजफायर के सवाल पर इजराइली फॉरेन मिनिस्टर ने कहा- इजराइली बंधकों ने क्या मुश्किलें झेली हैं, हमें पहले यह पता करना है। क्या बंधक महिलाओं का बाद में भी रेप हुआ? ये भी पता करना है।

यह रिपोर्ट UN की स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव प्रमिला पैटन और उनकी टीम ने तैयार की है। प्रमिला के मुताबिक- आशंका है कि हमास की कैद में मौजूद महिलाओं के साथ ज्यादती हो रही होगी।

हथियार की तरह किया रेप का इस्तेमाल

जनवरी में यूएन में इजराइल के एंबैसडर गिलाद एदार्न ने हमास की वहशियाना रवैये पर एक रिपोर्ट पेश की थी। इसके मुताबिक- 7 अक्टूबर को इजराइल ने सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद का सबसे बड़ा नरसंहार देखा। इजराइलियों पर की गई ज्यादतियां ISIS और हिटलर के किए अत्याचारों से भी खतरनाक थीं। हमास ने परिवारों को जिंदा जलाया। पेरेंट्स के सामने बच्चों के सिर काट दिए।

गिलाद ने कहा- आतंकी यहीं नहीं रुके। हमास ने रेप का इस्तेमाल हथियार की तरह किया। हैरानी की बात ये है इंटरनेशनल एजेंसीज चुप रहीं। मैं साढ़े तीन साल से UN में इजराइल का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं, लेकिन पहले कभी UN की एजेंसियों का ऐसा व्यवहार नहीं देखा।

इजराइल ने सबूत के तौर पर म्यूजिक फेस्ट में बचने वाले लोगों की गवाही के वीडियो चलाए। इनमें एक गवाह ने कहा कि हमास ने महिलओं के निजी अंगों पर गोलियां चलाईं।

इजराइल का ऑपरेशन 'सोर्ड्स ऑफ आयरन'

हमास ने इजराइल पर 7 अक्टूबर को हमला किया था। उसने इजराइल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को 'अल-अक्सा फ्लड' नाम दिया। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ 'सोर्ड्स ऑफ आयरन' ऑपरेशन शुरू किया।

हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।

हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.