उमेश यादव पहुंचे चंडीगढ़, 43 महीने के बाद टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं T20I मैच

Updated on 18-09-2022 06:09 PM

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह उमेश यादव को मौका मिलने की पूरी उम्मीद है, जो रविवार को सुबह 7 बजे बिना किसी हंगामे के बीच चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर उतरे और सीधे उस होटल के लिए रवाना हो गए, जहां भारतीय टीम के बाकी सदस्य ठहरे हुए थे। 

उमेश को जिस तत्परता के साथ चंडीगढ़ लाया गया है, उससे लगता है कि वे मंगलवार को मोहाली में होने वाले सीरीज के पहले मैच में खेल सकते हैं। अगर उमेश पहले T20I मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं, तो 43 महीनों के बाद वे भारत के लिए नीली जर्सी में नजर आएंगे। उन्होंने आखिरी T20I मैच फरवरी 2019 में खेला था, जब वे विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ खेले थे।  

भले ही उमेश यादव लंबे समय तक भारत की सीमित ओवरों की टीम से बाहर थे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे सीमित ओवरों के क्रिकेट में अच्छी लय में नहीं थे। दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर के लिए इस सीजन के आईपीएल में उन्होंने दमदार गेंदबाजी की थी और कुल 16 विकेट चटकाए थे। पावरप्ले में उमेश यादव घातक गेंदबाज बनकर उभरे थे। 
  
हालांकि, कुछ समय पहले तक उमेश यादव चोटिल थे और नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे थे। इसी वजह से वे अगस्त में भारत लौट आए थे, क्योंकि वे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे और सीमित ओवरों के मैच भी खेलने गए थे, लेकिन अब एकाएक उन्हें भारत की टीम में शामिल किया गया है। 20 सितंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज शुरू हो रही है।    


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.