यूक्रेन की सिंगर उमा शांति ने लाइव कॉन्सर्ट में किया तिरंगे का अपमान, पुणे में दर्ज हुई FIR
Updated on
16-08-2023 03:46 PM
यूक्रेन की सिंगर उमा शांति विवादों में आ गई हैं। उनके खिलाफ पुणे में मामला दर्ज किया गया है। सिंगर ने पुणे के मुंडवा में एक क्लब में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया। इस आरोप में उनके अलावा एक अन्य शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Ukranian Singer Uma Shanti द्वारा तिरंगे का अपमान करने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर जंगल की आग की तरह वायरल हो गया। इसके बाद बैंड शांति पीपल की प्रमुख सिंगर उमा के खिलाफ मुंढवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।सिंगर का वीडियो हुआ वायरल
पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी कि यूक्रेन की मशहूर सिंगर उमा शांति के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। यह घटना रविवार रात को हुई और कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बाद में यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।उमा शांति ने आखिर क्या किया था
एफआईआर के अनुसार, यूक्रेनी बैंड शांति पीपल की प्रमुख उमा शांति ने अपने दोनों हाथों में तिरंगे लेकर डांस किया और बाद में झंडा दर्शकों की ओर फेंक दिया। भारत दौरे पर आए यूक्रेनी बैंड शांति पीपल ने पिछले हफ्ते बेंगलुरु और भोपाल में भी परफॉर्मेंस दी थी। रविवार को पुणे में इस बैंड की दूसरी परफॉर्मेंस हुई। पुणे शहर में इसने पिछले साल अक्टूबर में भी कार्यक्रम पेश किया था।