इस भारतीय की कंपनी पर भरोसा जताया UK ने, 142 देशों में संभालेगी वीजा सर्विसेज

Updated on 12-12-2023 01:43 PM
नई दिल्ली: मौका मिले तो भारतीय किसी से कम नहीं हैं। इस बात को साबित किया सुंदर पिचाई ने, इंदिरा नूई ने, सत्य नडेला ने। इसी श्रेणी में एक और भारतीय का नाम जुड़ता है। ये हैं जुबीन करकरिया ( Zubin Karkaria) का। उन्होंने वीएफएस ग्लोबल (VFS Global) नाम की एक कंपनी बनाई है। यह कंपनी वीज़ा आउटसोर्सिंग और इससे जुड़ी टेक कंपनी है। यह दुनिया भर में 70 देश की सरकारों और डिप्लोमेटिक मिशनों को सेवा प्रदान करती है। इसी कंपनी को यूनाइटेड किंगडम प्रशासन ने ग्लोबल कांट्रेक्ट दिया है। यह कांट्रेक्ट दुनया के 142 देशों में 240 वीजा और सिटिजनशिप एप्लीकेशन सर्विस (VCAS) उपलब्ध कराने का है।

अगले साल बन जाएंगे ये केंद्र

वीएफएस ग्लोबल ने ब्रिटिश सरकार का जो कांट्रेक्ट हासिल किया है, उसके तहत अगले साल मतलब कि साल 2024 में ही उसे 142 देशों में 240 वीजा और सिटिजनशिप एप्लिकेशन सेंटर खोलना होगा। इनमें अफ्रीका और पश्चिम एशिया, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप, चीन और ताइवान और एशिया और एशिया प्रशांत क्षेत्रों के देश शामिल हैं। इन केंद्रों में सभी श्रेणियों के वीज़ा आवेदनों के साथ-साथ कुछ स्थानों पर यू.के. पासपोर्ट आवेदन भी स्वीकार किया जाएगा। वीएफएस ग्लोबल ने एक बयान में कहा, संयुक्त रूप से, इन नए केंद्रों द्वारा हर साल 3.8 मिलियन आवेदकों के आवेदन को प्रोसेस करने का अनुमान है।

वीएफएस ग्लोबल के संस्थापक क्या कहते हैं


वीएफएस ग्लोबल के फाउंडर और सीईओ जुबिन करकरिया का कहना है कि वह इस कांट्रेक्ट को हासिल कर बेहद उत्साहित हैं। इस कांट्रेक्ट के बाद अब ग्राहकों की जर्नी को बेहतर करने और एक्सेसिबिलिटी बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उनका कहना है कि इस अनुबंध के बाद कंपनी को कई नए लोकेशनों पर भी काम करने का अवसर मिल रहा है। उनकी कोशिश होगी कि सभी जगह ग्राहकों को सीमलेस, सिम्पल और सिक्योर वीजा और पासपोर्ट अप्लीकेशन एक्सपीरियेंस मिले।

कुछ देशों में तो यूके बेहद लोकप्रिय है


भारत समेत चार देश ऐसे हैं, जहां के नागरिकों के बीच यूनाइटेड किंगडम एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। इस सूची में भारत पहले नंबर पर आता है। इसके बाद चीन, नाइजीरिया और टर्की का नाम आता है।

किन किन देशों में खुलेंगे केंद्र


वीएफएस ग्लोबल को यूके की तरफ से निम्नलिखित देशों में वीज़ा सेवाएं प्रदान करने का मैनडेट मिला है-

अफ़्रीका और मध्य पूर्व
अल्जीरिया, अंगोला, बहरीन, बोत्सवाना, कैमरून, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, कोटे डी आइवर, मिस्र, इथियोपिया, गैबॉन, गाम्बिया, घाना, ईरान, केन्या, कुवैत, मेडागास्कर, मलावी, मॉरीशस, मोरक्को, मोज़ाम्बिक, नामीबिया, नाइजीरिया, ओमान, कतर, रवांडा, सऊदी अरब, सेनेगल, सेशेल्स, सिएरा लियोन, दक्षिण अफ्रीका, सूडान, तंजानिया, ट्यूनीशिया, युगांडा, संयुक्त अरब अमीरात, जाम्बिया, जिम्बाब्वे।

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप
अल्बानिया, अर्जेंटीना, आर्मेनिया, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, अजरबैजान, बहामास, बारबाडोस, बेलारूस, बेल्जियम, बरमूडा, बोलीविया, बोस्निया और हर्जेगोविना, ब्राजील, बुल्गारिया, कनाडा, केमैन द्वीप, चिली, कोलंबिया, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक गणराज्य, डेनमार्क, डोमिनिकन गणराज्य, इक्वाडोर, अल साल्वाडोर, एस्टोनिया, फिजी, फिनलैंड, फ्रांस, जॉर्जिया, जर्मनी, ग्रीस, ग्वाटेमाला, गुयाना, होंडुरास, हंगरी, आइसलैंड, इराक, आयरलैंड, इज़राइल, इटली, जमैका, जॉर्डन, कजाकिस्तान, कोसोवो, किर्गिस्तान, लातविया, लेबनान, लिथुआनिया, माल्टा, मैक्सिको, मोल्दोवा, मोंटेनेग्रो, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, निकारागुआ, उत्तरी मैसेडोनिया, नॉर्वे, पनामा, पापुआ न्यू गिनी, पेरू, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, रूसी संघ, सेंट लूसिया, सर्बिया, स्लोवेनिया, स्पेन, सूरीनाम, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, ताजिकिस्तान, त्रिनिदाद और टोबैगो, तुर्की, तुर्कमेनिस्तान, यूक्रेन, संयुक्त राज्य अमेरिका, उज़्बेकिस्तान, वेनेजुएला।

चीन और ताइवान
चीन और ताइवान।

एशिया और एशिया प्रशांत
बांग्लादेश, भूटान, ब्रुनेई, कंबोडिया, भारत, इंडोनेशिया, जापान, लाओस, मलेशिया, मालदीव, मंगोलिया, म्यांमार, नेपाल, फिलीपींस, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, थाईलैंड, वियतनाम।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.